वाह! रमनदीप सिंह ने सूर्यकुमार यादव के अद्भुत रिकॉर्ड की बराबरी की, करिश्माई डेब्यू से रचा इतिहास

Updated on 14-11-2024 01:37 PM
सेंचुरियन: भारतीय क्रिकेट टीम ने बीती रात साउथ अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में रौंद दिया। 219 रन बनाने के बाद उसने 11 रनों की जीत के साथ ही सीरीज में 2-1 से बढ़त ले ली है। शानदार शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह मैच दो वजहों से याद किया जाएगा। एक तो तिलक वर्मा के पहले शतक और दूसरी वजह है रमनदीप सिंह के डेब्यू मैच में पहले ही गेंद पर छक्का जड़ना। इसके साथ ही रमनदीप ने एक अद्भुत रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

मैदान पर पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक लेने वाले रमनदीप ने एंडिले सिमेलेन की गेंद को मिड ऑन पर हवा में तान दिया। गेंद बाउंड्री से बाहर जाकर गिरी तो भारतीय डगआउट में सभी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। तालियां बजाने वालों में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल थे। उन्हें पता था कि डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का उड़ाने की खुशी क्या होती है।

सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर का आगाज किया था। उन्होंने 2021 में खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को छक्का जड़ते हुए पहली ही गेंद पर ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया था। अब रमनदीप सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हालांकि, रमनदीप सिंह ऐसा करने वाले कप्तान से युवा हैं। रमनदीप की पारी हालांकि बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन उनका इंम्पैक्ट दमदार रहा। इसलिए वह खुश होंगे।

वह सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनकी यह पारी इसलिए यादगार रहेगी, क्योंकि उन्होंने ये रन 250 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया, जबकि एक चौका और एक छक्का लगाया। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के नाबाद 107 रनों के दम पर 6 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 208 रन बनाए। उसके लिए सबसे अधिक मार्को यानसेन ने 17 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए 54 रनों की पारी खेली।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…