वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम दिल्ली में हुई लैंड, फैंस ने किया ग्रैंड वेलकम
Updated on
04-07-2024 11:28 AM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब से थोड़ी देर में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली है। वर्ल्ड कप विनिंग टीम बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से फंस गई थी। हालांकि अब से थोड़ी देर में वह दिल्ली पहुंच जाएंगे। दिल्ली में भारतीय टीम मुंबई रवाना होने से पहले आईटीसी मौर्य होटल में रुकेगी। इसके चलते टीम की सुरक्षा भी बड़ा दी गई है।
लैंड हुई भारतीय टीम
आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली में लैंड हो गई है। फैंस ने उनको चारों तरफ एयरपोर्ट पर घेर रखा था। सभी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बाहर निकले का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से वापस लौटे हैं। बारबाडोस में चक्रवात की वजह से बीसीसीआई को खिलाड़ियों के लिए स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था करनी पड़ी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फैंस
दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का शाही वेलकम करने के लिए फैंस पहुंच गए हैं। तमाम फैंस एयरपोर्ट पर भारतीय टीम का इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर पहुंची है।
साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनी
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने फाइनल मैच को 7 रन से जीता था। इस जीत ने भारत को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना दिया है। 13 साल बाद भारत ने कोई वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले टीम 2011 में वनडे वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…