वर्ल्ड-2 इगा ने 1 महीने का डोपिंग सस्पेंशन स्वीकार किया:नींद की समस्या के लिए ले रही थीं दवा; 5 बार ग्रैंड स्लैम जीते

Updated on 29-11-2024 02:01 PM

पोलैंड की 5 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने प्रतिबंधित पदार्थ ट्राइमेटाजिडीन (TMZ) के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक महीने का डोपिंग सस्पेंशन को स्वीकार कर लिया है। इंटरनेशनल टेनिस इंटिग्रिटी एजेंसी (ITIA) ने गुरुवार रात को यह जानकारी दी। इगा विमेंस टेनिस रैंकिंग में दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं।

23 साल की इगा का अगस्त में एक टूर्नामेंट के दौरान ड्रग टेस्ट हुआ था, जिसमें वे पॉजिटिव आई थीं। ITIA ने पोलिश स्टार से स्पष्टीकरण मांगा था। ऐसे में स्वियातेक ने माना कि यह अनजाने में हुआ था। इगा यह बिना पर्चे वाली दवा ‘मेलाटोनिन’ जेट लैग और नींद की समस्याओं के लिए ले रही थीं। ITIA ने कहा कि उनकी गलती का स्तर लापरवाही की सीमा के सबसे निचले स्तर पर था।

जनिक सिनर भी डोपिंग टेस्ट में फेल रहे

टेनिस में यह हाल में दूसरा डोपिंग मामला है। इससे पहले रैंकिंग में टॉप पर काबिज जनिक सिनर मार्च में स्टेरॉयड के लिए हुई जांच में विफल रहे थे। 23 साल की इगा को 12 अगस्त को सिनसिनाटी ओपन से पहले एक आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन सैंपल में TMZ की थोड़ी मात्रा के लिए पॉजिटिव पाया गया था।

इगा ने पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीते

इगा स्वियातेक ने इसी साल मई में चौथा फ्रेंच ओपन और ओवरऑल पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। पोलैंड की इगा ने साल 2020, 2022 और 2023 में भी फ्रेंच ओपन जीता था। साल 2022 में इगा US ओपन भी जीती थीं। इस साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में इगा ने इटली की जैसमीन पाओलिनी को हराया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…