गांव को ओडीएफ प्लस बनाने आयोजित हुई कार्यशाला

Updated on 07-06-2024 04:54 PM

एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने जनपद सभागार मनेंद्रगढ़ में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वच्छग्राहियों के मध्य ओडीएफ प्लस ग्राम निर्माण की समझाईश विकसित करने कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव प्रमुख आयाम एवं ग्राम पंचायत के उत्तरदायित्व के साथ डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण की प्रक्रिया को समझ विकसित की गई। जिससे ग्रामीण अंचलों में भी शहर की तर्ज पर डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण का क्रियान्वयन सुचारू रूप से संचालित करने में ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।  

कार्यशाला में उपस्थित परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय ने स्पष्ट रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को निर्देश दिए हैं कि गांव के चौक चौराहे सार्वजनिक स्थल सामुदायिक सहभागिता से साफ-स्वच्छ प्रतीक होंगे। रिसोर्स सेग्रीगेशन के आधार पर घर से निकलने वाले गीले कचरे को परिवार के मुखिया या परिवार जनों के द्वारा प्रबंध किया जाएगा एवं घरों से निकलने वाले ठोस अर्थात सूखे कचरे का संग्रहण का कार्य स्वच्छागृही समूह के द्वारा किया जाएगा। परिणाम स्वरूप जहां एक ओर गांव की गंदगी दूर होगी और बीमारियों से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूह की स्वच्छताग्राही  महिलाओं को अतिरिक्त आय का स्रोत अपशिष्ट संग्रह कार्य बनेगा, ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रतिमाह प्रत्येक परिवार से 10,20 रूपये स्वच्छता शुल्क के रूप में लिया जाएगा।

ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी करने पर होगी जुर्माने की कार्रवाई साथ सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु किया जाएगा। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम रितेश पाटीदार, जिला सलाहकार राजेश जैन, ब्लॉक समन्वयक नेहा सिंह, प्रभा प्यासी के साथ ग्राम पंचायत चैनपुर, चौघडा लालपुर, बेलबहरा, नागपुर, महाराजपुर पाराडोल, लाई, परसगडी, शंकरगढ़, चंवरीडांड, पिपरिया सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं स्वच्छ ग्राही उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…