भोपाल। प्रदेश में बेसहारा गोवंश के संरक्षण एवं गोशालाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर राज्य शासन का पशुपालन विभाग निरंतर प्रयत्नशील है। इसी सिलसिले में गो-संवर्धन बोर्ड राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार मे बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें गोशालाओं के प्रबंधन से जुड़े प्रशासकीय, वित्तीय, सामाजिक और विधिक पहलू समेत विभिन्न विषयों पर चिंतन-मनन किया जाएगा। कार्यशाला सुबह 11 बजे शुरू होगी।
गोसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे देश के प्रसिद्ध गोचिंतक, समाजसेवी, गोपालक, वैज्ञानियों के अलावा धार्मिक- सामाजिक व औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस कार्यशाला के समापन सत्र में शाम छह बजे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सम्मिलित होंगे व उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। News updating...