विमेंस इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 435 रन बनाए:वनडे का चौथा हाईएस्ट स्कोर

Updated on 15-01-2025 05:32 PM

भारतीय महिला टीम ने बुधवार को राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर रिकॉर्ड 435 रन बनाए। तीन दिन पहले भारत ने आयरलैंड के ही खिलाफ 370 रन बनाए थे।

यह महिलाओं के वनडे क्रिकेट में चौथा हाईएस्ट स्कोर है। यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। कीवी टीम ने 2018 में आयरलैंड के ही खिलाफ 491 रन बनाए थे। उधर, कप्तान स्मृति मंधाना ने 70 गेंद में शतक लगाया। वे भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वालीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं। स्मृति ने 80 गेंद में 135 रन की पारी खेली।

प्रतीका और स्मृति मंधाना का शतक 

भारतीय टीम ने बुधवार को राजकोट में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 435 रन का स्कोर खड़ा किया और आयरलैंड को 436 रन का टारगेट दिया। भारत के लिए स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने शतक लगाया। मंधाना ने 80 बॉल पर 135 रन और प्रतीका ने 129 बॉल पर 154 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी हुई। ऋचा घोष ने 42 बॉल पर 59 रन की पारी खेली।

भारतीय महिला टीम ने 3 दिन में अपना ही रिकॉर्ड को तोड़ा

भारतीय टीम ने तीन दिन में ही अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। टीम ने 12 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में 370 रन बनाए थे। वनडे में यह भारतीय महिला टीम का सबसे बड़ा स्कोर था। अब 3 दिन में 435 रन बनाकर टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

दोनों टीम की प्लेइंग-XI भारत महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान),

प्रतीका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्ज, तेजल हसबनीस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सयाली सतघरे, मिन्नू मणि, तितास साधु और तनुजा कंवर।

आयरलैंड महिला: गैबी लुईस (कप्तान),

सारा फोर्ब्स, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लौरा डेलानी, लिआ पॉल, क्रिस्टीना कूल्टर रीली (विकेट कीपर), अर्लीन केली, एवा कैनिंग, जॉर्जिना डेम्पसे, फ्रेया सार्जेंट बॉलिंग और अलाना डाल्जेल।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…