स्वादिष्ट व्यंजन बनाने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान

Updated on 21-08-2024 01:52 PM

गरियाबंद । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, अटारी जोन के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद द्वारा ग्राम चिखली में मिलेट्स (श्री अन्न) व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2 चरणों में किया गया। पहला चरण का आयोजन 07 अगस्त को ग्राम चिखली में किया गया, जिसमें 11 महिलाएं शामिल हुए। इस दौरान श्री अन्न से बनी हुई विभिन्न व्यंजन जैसे-कुटकी की इडली, कुटकी का खीर, कुटकी का पराठा, कोदो का पुलाव, रागी का कतरा आदि स्वादिष्ट व्यंजन प्रदर्शित किये गये। इन स्वादिष्ट व्यंजनों में निर्णायक दल ने पांच उत्कृष्ट व्यंजनों का चयन किया। इस प्रतियोगिता का दूसरा चरण 12 अगस्त को ग्राम चिखली के ग्राम पंचायत भवन में किया गया। जिसमें पहले चरण में चयनियत 5 महिलाओं ने श्री अन्न से बनाये हुए स्वादिष्ट व्यंजन जैसे-रागी का दोसा, रागी का हलवा, कुटकी का अप्पे, कुटकी का आईरसा, रागी का लड्डू को प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक दल में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. शालू अब्राहम, प्रवीण जामरे, डॉ. ज्योति रमा, तुषार मिश्रा एन.आई.डब्ल्यू.सी.वाई.डी. के रिजिनल प्रोजेक्ट मैनेजर मलय साहू एवं हाई स्कूल चिखली के अध्यापक सुरेश कुमार ध्रुव और ज्ञानेंद्र शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम में चिखली ग्राम के सरपंच पन्ना लाल कंवर एवं सचिव अनुज ठाकुर भी उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ. शालू अब्राहम ने मोटे अनाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को अपने भोजन में मिलेट्स शामिल करने के लिये प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में मिलेट्स के सेवन के बारे में जागरूकता लाना एवं उसकी पौष्टिक उपयोगिता का ग्रामीण क्षेत्रों में समावेश करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनीष चौरसिया के मार्गदर्शन में किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…