अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, दो घरों से शराब-लहान बरामद...

Updated on 25-04-2024 05:49 PM

कोरबा । विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग भी अब शराब बनाने और बेचने के कारोबार से तौबा कर रहे हैं। उनके द्वारा इस अवैध कारोबार की खिलाफत की जा रही है। यह खुलासा उस वक्त हुआ, जब आबकारी की टीम ने गुडरूमुड़ा के दो घरों में दबिश दी। वहीं टीम की मदद के लिए बिरहोर जनजाति की महिलाएं सामने आई। उनकी मदद से टीम  ने घर की तलाशी लेते हुए न सिर्फ 22 लीटर शराब जब्त की। बल्कि 1400 किलो महुआ लहान को भी नष्ट कर दिया।
कलेक्टर अजीत वसंत ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब सहित तमाम मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश पर अमल करने आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी ने वृत्त प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिया है।  

इसी कड़ी में कटघोरा वृत्त की टीम को कामयाबी मिली। दरअसल, वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक आशीष उप्पल को गुडरूमुड़ा के ग्रामीणों से गांव में रहने वाले दो परिवार द्वारा बड़े पैमाने पर शराब बनाने और बेचने की शिकायत मिल रही थी, जबकि गांव में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति में शामिल बिरहोर समुदाय के लोगों ने इस अवैध कारोबार से तौबा कर चुका था।
इस परिस्थिति में गांव के माहौल पर बुरा असर पड़ रहा था। वृत्त प्रभारी उप्पल ने मामले से सहायक आयुक्त को अवगत कराया। सहायक आयुक्त के निर्देश पर एसआई उप्पल  के नेतृत्व में टीम रवाना हुई। टीम ने जैसे ही गांव में रहने वाली कवली बाई यादव (67 वर्ष) व शालिनी (23 वर्ष) के घर दबिश दी।
इसकी भनक गांव की अन्य महिलाओं को लग गई। वे भारी संख्या में मौके पर जा पहुंची। उनकी मदद से आबकारी अमले ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों घरों से 22 लीटर महुआ शराब के अलावा अलग-अलग बर्तनों में 1400 किलो महुआ लहान बरामद हुआ।

टीम ने ग्रामीणों के सामने ही महुआ लहान को नष्ट कर दिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है। कार्रवाई में मुख्य आबकारी आरक्षक अजय तिवारी, राजीव जायसवाल, आरक्षक दसराम सिदार, सुरेश यादव, महिला नगर सैनिक अंबिका सांडे व दीपक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…