मतदाताओं को जागरूक करने बिहान समूह की महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Updated on 17-04-2024 06:27 PM

राजनांदगांव। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने बिहान समूह की महिलाओं ने डोंगरगढ़ में कलश यात्रा निकाली। बिहान समूह की महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान कर लोकतंत्र में जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों का आव्हान किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य योजना बनाकर लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह के निर्देशन में बिहान स्वसहायता समूह की महिलाएं गांव-गांव में ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन स्तर पर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए शपथ ग्रहण, रैली, मानव श्रृंखला, कलस यात्रा, रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, खेलकूद, नारा लेखन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक कर रहीं हैं।

जिले में स्वसहायता समूह की महिलाएं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान केन्द्र पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है। अविभाजित राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंडों में विगत 7 दिवस में ग्राम बागनदी, मोहला, भर्रीटोला, देवरसूर, कुदुम्कासा, जोबटोला, देवकट्टा, रूवाताला, मुसराकला, रामगढ़, आमाटोला, हाथीकन्हार, सांकरदाहरा, उसरीबोड़, मार्कनपुर सहित 89 से अधिक ग्रामों में लगभग 15 हजार से अधिक स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम संगठन स्तर पर वोट वचन का शपथ लिया गया और शपथ लेने का कार्य निरंतर जारी है। महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों द्वारा मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा निर्वाचन में वोट देकर अपने मताधिकार का उपयोग करने, साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों को शत-प्रतिशत वोट डालने के लिए प्रेरित करने का वोट वचन का शपथ ले रहीं है। महिलाओं द्वारा ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान के अधिकार तथा मतदान का उपयोग करने के संबंध में ग्रामीणों को प्रेरित और शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…