विधानसभा में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला ने सवा तीन लाख रुपये ठगे

Updated on 06-03-2024 01:26 PM

भोपाल। शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक शातिर महिला जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। आरोपित विधानसभा और वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी कर रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी हैं।

शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक वर्धमान सिटी हमीदिया रोड निवासी 35 वर्षीय तस्वीर फातिमा पति सै इरशाद हुसैन ने थाने में शिकायत की थी। उनके पति कोरोना के समय से बेरोजगार हो गए थे, तब उनकी नौकरी विधानसभा लगवाने के लिए एक परिचित ने स्टार शादी हाल अंकुर अस्पताल के पास शाहजहांनाबाद में रहने वाली सदफ खान से कराई थी।

उसने कुछ रुपये नकद और आनलाइन मिलाकर करीब 3 लाख 14 हजार पांच रुपये 2022 में दिए थे, उसके बाद नौकरी लगी नहीं है । उसके बाद उससे रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये वापस करने से इनकार कर उलटा उनके पति को धमकाया। इस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपित पर एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित महिला ने अपने आपको कई राजनेताओं का करीबी बताकर कई लोगों को इस तरह से रुपये हड़पे है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…