2,850 करोड़ की बिक्री, लाइफबॉय नहीं रहा देश का नंबर 1 साबुन, कौन निकल गया है उससे आगे
Updated on
30-12-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग (WCCL) ने दावा किया है कि उसका प्रमुख साबुन ब्रांड संतूर अब भारत का सबसे बड़ा साबुन ब्रांड बन गया है। इसने हिंदुस्तान यूनिलीवर के लाइफबॉय को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी का दावा है कि 2025 में संतूर ने 2,850 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया। इस तरह यह लाइफबॉय से आगे निकल गया है जबकि लक्स तीसरे नंबर पर है। हालांकि, कंपनियों के लिए अपने ब्रांड का अलग-अलग रेवेन्यू बताना जरूरी नहीं होता, इसलिए इन आंकड़ों की पुष्टि करना मुश्किल है।
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक विप्रो कंज्यूमर केयर का कहना है कि उसने कई स्रोतों से जानकारी जुटाई है और उसे अपनी लीड पर पूरा भरोसा है। WCCL के सीईओ विनीत अग्रवाल ने कहा, "हमारे और लाइफबॉय के बीच काफी अंतर है।" AC Nielsen के जनवरी से नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार संतूर की मार्केट हिस्सेदारी 8.7% थी। वहीं लाइफबॉय की 12.1% और लक्स की 12.2% थी।
विप्रो वर्सेज हिंदुस्तान यूनिलीवर
लेकिन अग्रवाल ने इन आंकड़ों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "संतूर ग्रामीण इलाकों में बहुत मजबूत है, जबकि AC Nielsen का पैनल ग्रामीण बाजारों को ठीक से नहीं दिखाता। संतूर की बिक्री आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में ज्यादा है। ऐसा लगता है कि AC Nielsen का पैनल इन राज्यों को पर्याप्त वेटेज नहीं देता है।"
दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम अपने ब्रांड्स की प्रतिस्पर्धा का आकलन करने के लिए विभिन्न डेटा स्रोतों को देखते हैं। इनमें कंपनियों के प्रकाशित परिणाम और नील्सन और Kantar के डेटा शामिल हैं। हम व्यक्तिगत ब्रांड्स की बाजार हिस्सेदारी साझा नहीं करते हैं। फिलहाल, हम एक क्लोज्ड पीरियड में हैं।"
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…