क्या विराट कोहली लेंगे संन्यास? एडिलेड ओवल में डक पर आउट होने के बाद फैंस को किया ऐसा इशारा
Updated on
23-10-2025 02:29 PM
एडिलेड: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में मार्च के बाद खेल रहे हैं। विराट ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले लिया था। वो सिर्फ वनडे में एक्टिव थे। ऐसे में उन्हें वनडे मैचों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जब 200 से ज्यादा दिन के बाद एक बार फिर विराट कोहली को भारतीय जर्सी पहनने का मौका मिला तो उनसे फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। लेकिन, कोहली अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं हो पाए।
लगातार दूसरे वनडे में डक पर आउट हुए विराट कोहली
36 साल के विराट कोहली पर्थ और फिर एडिलेड में खेले गए वनडे में डक पर आउट हो गए। पहले वनडे में उनको मिचेल स्टार्क ने आउट किया जबकि दूसरे वनडे में जेवियर बार्टलेट ने। कोहली के बल्ले से अब तक इस सीरीज में एक भी रन नहीं निकला है। यह दृश्य कोहली के चाहने वालों के लिए काफी दुखद हैं।
कोहली ने फैंस को किया ऐसा इशारा
जब आउट होने के बाद विराट कोहली वापस ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे तो उन्होंने अपने हाथ से फैंस की ओर इशारा कर वेव किया। इसके सिर्फ दो मतलब हो सकते हैं। पहला है या तो वो अपने खराब प्रदर्शन के लिए फैंस से माफी मांग रहे थे। दूसरा या तो वो अपने फैंस को रिटायरमेंट का संकेत दे रहे थे कि जैसे यह उनका आखिरी मैच हो। आखिर, सच्चाई क्या है यह तो सिर्फ विराट कोहली ही बता सकते हैं।
रोहित शर्मा ने ठोकी फिफ्टी
रोहित शर्मा भी पहले वनडे में फ्लॉप रहे थे। लेकिन, दूसरे वनडे में उन्होंने कमाल की बैटिंग की और 74 गेंदों में फिफ्टी ठोक डाली। रोहित ने अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने से पहले रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया था।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…