क्या चाय की प्याली पर बनेगी बात! जानिए कितने का कारोबार होता है भारत का ईरान से

Updated on 15-04-2024 01:15 PM
नई दिल्ली: ईरान ने इजरायल पर अटैक किया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस युद्ध का असर कई देशों पर पड़ सकता है। ईरान ने इजरायल पर शनिवार देर रात सैकड़ों ड्रोन, क्रूज मिलाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला (Iran-Israel War) किया है। इस हमले के बाद से मध्‍य-पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध तेज होने की आशंका से पूरी दुनिया सहमी हुई है। ईरान और इजरायल युद्ध का असर भारत पर देखने को मिल सकता है। अगर दोनों देशों के बीच जंग छिड़ती है तो इससे न केवल भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा है, बल्कि शेयर बाजार पर नकारात्‍मक असर होने की आशंका जताई जा रही है। भारत के दोनों ही देशों से कारोबारी संबंध है। ऐसे में इस युद्ध से भारत के कारोबार पर असर पड़ सकता है। आईए जानते हैं भारत के ईरान और इजरायल के साथ कैसे कारोबारी संबंध हैं। दोनों के बीच कितना कारोबार होता है। इस युद्ध का इसपर क्या असर पड़ सकता है।

इन सामानों का होता है निर्यात

भारत मुख्‍यत: ईरान को चाय, कॉफी, बासमती चावल और चीनी का निर्यात करता है। भारत से ईरान को पिछले साल करीब 15,300 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया था। वहीं, ईरान से भारत ने पेट्रोलियम कोक, मेवे और कुछ अन्‍य चीजें आयात की थीं। इनका मूल्‍य करीब 5500 करोड़ रुपये था। भारत चाबहार पोर्ट और इससे लगे चाबहार स्‍पेशल इंडस्ट्रियल जाने में भी साझेदार है। साल 2023 में भारत का इजरायल के साथ 89 हजार करोड़ रुपये का कारोबार रहा है। भारत ने ईरान को 70 हजार करोड़ रुपये का माल और सेवाओं का निर्यात किया।

लगातार बढ़ा कारोबार

रिपोर्ट के मुताबिक, FY22 के मुकाबले FY23 में दोनों देशों के बीच कारोबार करीब 21 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। ईरान और इजरायल के साथ पिछले साल भारत ने करीब 1.1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ईरान के साथ भारत ने 20800 करोड़ का कारोबार किया। अगर ईरान-इजरायल युद्ध से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता प्रभावित होता है तो भारत को काफी नुकसान हो सकता है। दरअसल कच्चे तेल के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक अहम रास्ता है। चूंकि, भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर क्रूड ऑयल आयात करता है तो ऐसे में कच्चे तेल के दाम में तेजी से यहां वित्तीय घाटे पर बोझ बढ़ सकता है। वहीं देश में महंगाई का संकट खड़ा हो सकता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…