टेबल टेनिस में क्या इस बार खत्म होगा सूखा, कैसा है मेंस और वीमेंस टीम का दावा

Updated on 18-07-2024 02:11 PM

Paris Olympic 2024: ​सच यह है कि टेबल टेनिस में हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है और यही बात टीम के पक्ष में जा सकती है। भारतीय टीम ने मिक्स्ड इवेंट को छोड़कर बाकी सभी पांच इवेंट में क्वॉलिफाई किया है और इसमें सबसे बड़ी उम्मीद विमिंस टीम से है।

नई दिल्ली:ओलिंपिक का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत के सपोर्ट में हम रोजाना आपको इन खेलों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें पदक की आस है। इसी कड़ी में आज बात टेबल टेनिस की। द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच और पूर्व खिलाड़ी संदीप गुप्ता नवभारत टाइम्स के ऑफिस पहुंचे और टेबल टेनिस में भारत की उम्मीदों पर बात की। वैसे तो टेबल टेनिस में मेंस और विमिंस की वर्ल्ड रैंकिंग्स के टॉप-5 में अमूमन चीनी खिलाड़ियों का ही नाम नजर आता है। उस खेल में ओलिंपिक गोल्ड की उम्मीद करने का लॉजिक नहीं बनता है। हालांकि, हमारी लड़कियों ने पिछले कुछ समय में जो खेल दिखाया है उसकी वजह से पेरिस ओलिंपिक में ही भारत की झोली में टेबल टेनिस का पहला मेडल आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

भारतीय वीमेंस टीम से उम्मीद

भारतीय महिला टीम में मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ कमाल की प्लेयर हैं। पिछले साल वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप में श्रीजा ने जिस तरह से चीन की वर्ल्ड नंबर-2 प्लेयर वांग यिदी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था उसके बाद से यह सिर्फ अब कहने वाली बात नहीं रह गई है कि भारतीय लड़कियां अपना दिन होने पर किसी को भी परास्त कर सकती हैं।फोकस है मनिका की खूबी
तीसरी बार ओलिंपिक में भाग लेने जा रही मनिका इस देश में जाना-पहचाना नाम हैं और इस वजह से उनसे उम्मीदें भी ज्यादा होती हैं। मनिका की सबसे खास बात यह है कि उनका फोकस कमाल का है। उम्मीदों का दबाव वह नहीं लेतीं और टीम इवेंट में उनका अनुभव साथी प्लेयर्स के बहुत काम आने वाला है। हम चीनी दबदबे में सेंध लगाने की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप में वह इकलौती भारतीय टीम ही थी जिसके खिलाफ चीनी टीम ने पांच में से दो गेम गंवाए थे, वरना उसने अपने सभी मैच 3-0 के अंतर से जीते थे। चीन अगर रास्ते में नहीं पड़ा तो हम क्वॉर्टर और सेमीफाइनल तक का भी सफर कर सकते हैं।

शरत का होना सुखद अहसास
मेंस टीम में शरत कमल की मौजूदगी अन्य प्लेयर्स के लिए सुखद अहसास है। शरत का अपार अनुभव और साथी प्लेयर्स के साथ उनकी बॉन्डिंग शानदार है। वह मेंस टीम में टॉप रैंकिंग्स वाले प्लेयर हैं और उनके मार्गदर्शन में साथी खिलाड़ी सिंगल्स में शुरुआती एक दो बाधा पार कर सकते हैं। मेंस सिंगल्स में यदि हमारे प्लेयर क्वॉर्टर फाइनल तक का सफर तय कर पाते हैं तो वह भी भारतीय टेनिस के लिए एक सकारात्मक बात होगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…