क्या एशिया कप नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल? बड़े टूर्नामेंट से पहले भारत के लिए बुरी खबर!

Updated on 23-08-2025 04:49 PM
नई दिल्ली: रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया गया था। शुभमन ने पहली बार भारत को इंग्लैंड में जाकर लीड किया। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय टीम गिल के कप्तानी में 2-2 से ड्रॉ करवाकर आई। हालांकि, अब आगामी एशिया कप के लिए भी शुभमन गिल को टीम में तो चुना गया है। साथ ही उनको उपकप्तान भी बनाया गया। लेकिन, अब उनसे जुड़ी एक खबर सामने आई है। शुभमन बीमार हो गए हैं।

क्या एशिया कप खेल पाएंगे शुभमन गिल?

बता दें कि 25 साल के शुभमन गिल बीमार हो गए। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, उनको फीजियो ने चेक किया था। एक दिन पहले ही उनके हेल्थ के बारे में बीसीसीआई को अपडेट किया गया था। हालांकि, शुभमन एशिया कप तक फिट हो जाएंगे इस बात की पूरी उम्मीद है। लेकिन, गिल दलीप ट्रॉफी नहीं खेल पाएंगे। उनको नॉर्थ जोन का कप्तान बनाया गया था

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में जमकर बोला गिल का बल्ला

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की 10 पारियों में 75.40 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 754 रन बनाए। उन्होंने 85 चौके और 12 छक्के पूरी सीरीज में जड़े। गिल के बल्ले से इस सीरीज में 4 शतक देखने को मिले। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

2024 से नहीं खेला एक भी टी20 इंटरनेशनल

शुभमन गिल ने 2023 में भारत के लिए टी20 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने 21 मुकाबलों में 30.4 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 578 रन बनाए। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक और 3 अर्धशतक ठोके। गिल ने भारत के लिए आखिरी टी20 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अब सीधा एशिया कप में भारत के लिए अगला टी20 खेलते हुए नजर आएंगे। एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होने वाला है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…