जसप्रीत बुमराह एशिया कप से भी बाहर होंगे? गौतम गंभीर-अजीत अगरकर के सामने है ये बड़ी चुनौती

Updated on 02-08-2025 12:40 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के धुरंधर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले की प्लेइंग-11 में नहीं चुनने के बाद रिलीज कर दिया गया था। उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 3 मैच खेले, जबकि इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक में काफी तीखे सवाल किए गए। इस मामले को लेकर भारतीय टीम का हर सदस्य काफी सजग होता है और बड़ी चतुराई से जवाब देता है। उन्होंन सीरीज में शुभमन गिल की कप्तान में 3 मैचों में 14 विकेट झटके और पूरी सीरीज नहीं खेलने की वजह से ही उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया।

क्यों जसप्रीत बुमराह के एशिया कप में खेलने पर है सवाल?
बुमराह को मैनचेस्टर टेस्ट में एक पारी में 100 से अधिक रन पड़े थे, जबकि उनकी स्पीड 140 से कम ही रही थी। ऐसे में अब सवाल यह है कि सितंबर में शेड्यूल एशिया कप 2025 से भी जसप्रीत बुमराह बाहर होंगे क्या? जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। दरअसल, भारतीय टीम के लिए फिलहाल एशिया कप ही अगला असाइनमेंट है, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज टल चुकी है। उस विंडो में श्रीलंका ने भारत के साथ सीरीज खेलने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शायद इनकार कर दिया है।
एशिया कप को लेकर गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के सामने सबसे बड़ी चुनौती
रिपोर्ट्स की मानें तो बुमराह एशिया कप में खेल सकते हैं, क्योंकि यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है तो उनके ऊपर वर्कलोड का अधिक दबाव नहीं होगा। दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज है, जो भारतीय मैदानों पर ही होनी है। अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को तय करना होगा कि क्या उस टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जरूरत है या नहीं। माना जा रहा है कि अगर एशिया कप में जसप्रीत बुमराह खेलने का फैसला करते हैं तो विंडीज से टेस्ट सीरीज में बाहर रह सकते हैं।
एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह खेले तो क्या होगा?
भारतीय चयन प्रक्रिया से वाकिफ बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया- यह एक मुश्किल फैसला होगा, लेकिन बुमराह को टेस्ट क्रिकेट पसंद है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक दांव पर हैं। जहां तक टी20 की बात है वह जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल सकते हैं, जो टी20 विश्व कप की तैयारी का एक अभ्यास होगा।
सूत्र ने आगे कहा- अगर बुमराह एशिया कप खेलते हैं और मान लीजिए भारत फाइनल खेलता है तो वह अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। जाहिर है, सवाल उठता है कि क्या आपको वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह की जरूरत है या वह एक महीने के ब्रेक के बाद एशिया कप खेलें और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलें। यह फैसला अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को लेना होगा। घरेलू टी20 विश्व कप तक बुमराह के ज्यादा वनडे खेलने की उम्मीद नहीं है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…