क्या IPL 2026 होगा एमएस धोनी का फेयरवेल सीजन? सौरव गांगुली ने सवाल पर साधी चुप्पी

Updated on 25-03-2026 12:17 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले एक बार फिर वही सवाल हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर है, 'क्या यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा?' 44 साल की उम्र में धोनी अपने 19वें आईपीएल सीजन के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार चर्चाएं कुछ ज्यादा ही गर्म हैं। फैंस एमएस धोनी के संन्यास को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। माना जा रहा है कि यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होने जा रहा है।

सौरव गांगुली का नो कमेंट्स और भविष्य का संकेत

जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दादा सौरव गांगुली से धोनी के संन्यास के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले अंदाज में जवाब दिया। गांगुली ने कहा, 'मैं धोनी को बताऊंगा कि उन्हें क्या करना चाहिए, मीडिया को नहीं।' गांगुली ने किसी भी राज से पर्दा तो नहीं उठाया, लेकिन यह संकेत जरूर दिया कि वे इस विषय पर जल्द ही धोनी से व्यक्तिगत रूप से बात कर सकते हैं।

आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा

इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि 28 मार्च से शुरू हो रहा यह सीजन धोनी का आखिरी हो सकता है। चोपड़ा ने इसके पीछे एक बड़ी वजह संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स में आना बताया है। गौरतलब है कि सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के साथ एक ऐतिहासिक ट्रेड डील में रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
चोपड़ा ने कहा, 'संजू सैमसन अब धोनी के वारिस के रूप में तैयार हैं। वे इसी सीजन में किसी भी वक्त विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। अगर धोनी केवल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि अब उनके लिए संन्यास लेने का सही समय है।'

CSK में बदलाव का दौर जारी

आकाश चोपड़ा के अनुसार, यह अब पूरी तरह से ऋतुराज गायकवाड़ की टीम है। टीम मैनेडमेंट ने हालिया नीलामी और ट्रेड के जरिए युवा खून, जैसे आयुष म्हात्रे और प्रशांत वीर को टीम में शामिल किया है। धोनी अब एक मेंटोर-कम-प्लेयर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हाल ही में चेपॉक में हुए 'ROAR 26' इवेंट में धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन और शिवम दुबे को सम्मानित भी किया था, जो टीम में बदलती कमान का एक भावनात्मक दृश्य था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…