जरा सी बात पर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार...

Updated on 07-03-2024 05:26 PM

रायपुर। कपड़ा धोने से मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया, इस हमले से महिला घायल हो गई। महिला की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंची तो देखा की महिला खून से लथपथ थी। इसके बाद पड़ोसियों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 34 वर्षीय तीजन बाई देवांगन पति यज्ञबल देवांगन है। यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता है। वहीं तीजन घर पर ही कढ़ाई बुनाई का काम करती थीं। बताया जा रहा है कि, तीजन बाई आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी सरस्वती की 2019 में लीवर की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद इसे 2020 में उसने तीजन से शादी की थी। दूसरी पत्नी से एक लड़का भी है। दोनों पति -पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है।

गुरूवार की सुबह यज्ञबल अपने पत्नी को बोला कि, तुम मेरा कपड़ा धो दे तो...तीजन बोली मैं आपका कपड़ा धोने नहीं आई हूँ। इसी बात से यज्ञबल को बहुत गुस्सा आ गया और गुस्से में घर में रखी कैंची से महिला पर हमला कर दिया। जिसे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसन पहुंची तो देखा की महिला खून से लथपथ थी। इसके बाद पड़ोसियों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…