टाटा की नमक और चाय बनाने वाली कंपनी का क्यों घट गया 26 फीसदी प्रॉफिट, पूरी डिटेल

Updated on 24-04-2024 01:51 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स टाटा नमक और चाय जैसे कई प्रोडक्ट्स बनाती है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया है कि उसक वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 26.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 212.26 करोड़ रुपये रह गया। नतीजे के साथ-साथ निवेशकों को बोर्ड ने 775 फीसदी (7.75 रुपये) फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं टाटा एलेक्सी का मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 2.2 फीसदी घटकर 196.93 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 201.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1215.4 करोड़ रुपये था। इससे पहले वित्त वर्ष में 1320.14 करोड़ रुपये था। इस दौरान आय 15,205.85 करोड़ रुपये रही। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 में यह 13,783.16 करोड़ रुपये थी।

क्यों कम हुआ प्रॉफिट

मुख्य रूप से ज्यादा खर्च होने के कारण कंपनी का मुनाफा कम हुआ है। इस गिरावट की वजह विलय, अधिग्रहण की लागत और वित्तीय साधनों पर मूल्य नुकसान आदि कई कारण रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, FY24 की चौथी तिमाही के दौरान टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने 29 नेट न्यू स्टोर खोले और 6 नए शहरों में एंट्री की। इस वर्ष सबसे ज्यादा 95 स्टोर जोड़े गए। इससे 61 शहरों में स्टोर्स की कुल संख्या 421 हो गई। इधर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयर में तेजी देखने को मिली है। कल यानी मंगलवार को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर उछाल के साथ 1172 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। पिछले 5 दिनों में शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। एक महीने में टाटा कंज्यूमर का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…