ओपन AI और एलन मस्क में क्यों छिड़ गया वॉर जानिए क्या है पूरा मामला
Updated on
02-03-2024 01:28 PM
नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI और उसके सीईओ सैम अल्टमैन (Sam Altman) पर मुकदमा दायर किया है। एलन मस्क ने कहा कि ओपन एआई ने मानवता के फायदे के लिए एआई विकसित करने के अपने मूल मिशन को छोड़ दिया है। अब वह सिर्फ पैसा कमाने पर ध्यान दे रही है। एलन मस्क का आरोप है कि कंपनी ने लोगों की भलाई के लिए एआई सिस्टम बनाने के अपने लक्ष्य के साथ समझौता किया है। यह मुकदमा मुकदमा विशेष रूप से ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन पर है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी एक ओपन-सोर्स यूनिट बने रहने के बजाय, माइक्रोसॉफ्ट की एक क्लोज-सोर्स सहायक कंपनी में बदल गई है।
मुनाफा कमाना लक्ष्य
मुकदमे में यह भी दावा किया गया है कि ओपनएआई के वर्तमान दृष्टिकोण से माइक्रोसॉफ्ट को महत्वपूर्ण वित्तीय मुनाफा होने की उम्मीद है। मस्क का दावा है कि माइक्रोसॉफ्ट का लक्ष्य जीपीटी-4 को जनता को काफी मुनाफे में बेचना है। ओपनएआई अमेरिका की एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी है। इस कंपनी ने एआई टेक्नोलॉजी के भविष्य को देखते हुए चैटबॉट सर्विस की शुरुआत की थी। इसका नाम चैट जीपीटी है।
कई कंपनियों को पीछे छोड़ा
चैट जीपीटी ने बहुत कम समय में पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसने गूगल, सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। मस्क ने लंबे समय से माना है कि एजीआई मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। ऑल्टमैन साल 2019 में ओपनएआई के सीईओ बने थे। ओपनएआई ने 22 सितंबर 2020 को माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक समझौता किया, जिसमें विशेष रूप से माइक्रोसॉफ्ट को उसके जेनरेटिव प्रीट्रेन्ड ट्रांसफार्मर (जीपीटी) -3 लैंग्वेज मॉडल का लाइसेंस दिया गया था।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…