निर्मला सीतारमण के बजट से शेयर बाजार के क्यों निकले एक हजार से ज्यादा आंसू

Updated on 23-07-2024 06:03 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को जब बजट पेश कर रही थीं तो शेयर मार्केट उल्टी दिशा में चल रहा था। जैसे-जैसे वित्त मंत्री का भाषण बढ़ता गया, मार्केट में गिरावट आती गई। बजट खत्म होते ही शेयर मार्केट धड़ाम से गिर गया और यह करीब एक हजार अंकों तक गिर गया। दरअसल, वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा की कि फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) में सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) बढ़ाया जाएगा। STT को फ्यूचर में बढ़ाकर 0.0125% से 0.02% किया जाएगा, ऑप्शन में इसे बढ़ाकर 0.0625% से 0.10% किया जाएगा।मंगलवार को शेयर मार्केट की शुरुआत हरे निशान से शुरू हुई थी। मंगलवार सुबह सेंसेक्स 80,724.30 अंक पर खुला था। लेकिन खुलने के कुछ ही देर बाद इसमें गिरावट शुरू हो गई। 11 बजे बजट शुरू होते ही इसमें फिर बढ़ोतरी हुई और कुछ देर तक बनी रही। जैसे-जैसे बजट आगे बढ़ता गया, इसमें गिरावट आती रही। करीब 12 बजे जब बजट खत्म हुआ तो इसके कुछ ही देर बाद इसमें जबरदस्त गिरावट आई। यह गिरावट करीब एक हजार अंकों की रही। हालांकि इस गिरावट के बाद शेयर मार्केट संभलता नजर आया। इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहा। दोपहर 2 बजे तक शेयर मार्केट 80,289.59 अंकों पर पहुंच गया था। मंगलवार को निफ्टी में भी गिरावट देखी गई। इसमें करीब 500 अंकों की गिरावट रही।
इन शेयरों से आई तेजी
बजट के बाद सबसे ज्यादा तेजी टाइटन के शेयर में देखी गई। दोपहर तक इसमें 6 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी आ गई थी। वहीं इसके बाद ITC और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में तेजी देखी गई। इनमें 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इसके अलावा अडाणी पोर्ट और एचयूएल के शेयरों में भी दो फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई।

इनमें आई गिरावट
सबसे ज्यादा गिरावट L&T और Hindalco के शेयर में आई। दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट 3 फीसदी से ज्यादा रही। इनके अलावा ONGC, श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और बजाज फाइनेंस के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा गिरावट रही।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…