अनुपम खेर को बेटे सिकंदर ने क्यों मारा थप्पड़! कान पड़ा था सुन्न, मना करने पर कहा- क्या करोगे आप?

Updated on 22-01-2026 01:18 PM
एक्टर सिकंदर खेर ने अपने पिता अनुपम खेर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अनुपम के गाल पर थप्पड़ भी मारते नजर आ रहे हैं। बुधवार को इंस्टाग्राम पर सिकंदर खेर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अनुपम का एक दांत निकाला गया है। बातचीत के दौरान अनुपम ने यह भी बताया कि दांत निकलवाने के बाद उनके गाल का एक हिस्सा सुन्न हो गया था। सिकंदर ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने पिता को थप्पड़ मारा है। उन्होंने अनुपम को मारने की कोशिश करते हुए जब उनके चेहरे के पास हाथ रखा, तो उन्होंने पूछा, 'क्या करने वाला है?'

जब अनुपम खेर को एहसास हुआ कि सिकंदर उन्हें मारने ही वाले हैं, तो उन्होंने कहा, 'ज्यादा जोर से लगा ना, उल्टे हाथ का मारूंगा, नाक पे तेरी, नाक तोड़ दूंगा।' वीडियो में दिखाया गया है कि सिकंदर ने अनुपम के गाल पर एक और थप्पड़ मारा, जिससे अनुपम चौंक गए और अपना चेहरा पकड़ लिया। सिकंदर ने कहा, 'क्या करोगे आप?' फिर उन्होंने अनुपम को दोबारा मारा। अनुपम ने फिर दिवंगत दिलीप कुमार के साथ अपनी एक फिल्म का एक डायलॉग दोहराया।

बेटे सिकंदर खेर ने अनुपम खेर को थप्पड़ मारा!

कुछ देर बाद जब सिकंदर ने फिर से अनुपम को मारने की कोशिश की, तो अनुपम ने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया और कहा, 'नहीं नहीं नहीं बेटा।' जब सिकंदर ने जिद की, तो अनुपम ने उनका हाथ पकड़कर कहा, 'ऐसा नहीं करते। मत कर।' इसके बाद सिकंदर ने अनुपम के गाल को हल्के से छुआ। जब सिकंदर ने कहा कि वह वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देंगे, तो अनुपम ने कहा, 'तुम इसे पोस्ट नहीं करोगे। यह हमारे बीच की निजी बात है।'


अनुपम खेर ने बताया अनिल कपूर ने फिल्म से निकलवाया

अनुपम और सिकंदर ने इसके बाद जावेद अख्तर के बारे में बात की। दिग्गज एक्टर ने बताया कि जावेद की बेटी, फिल्ममेकर जोया अख्तर ने उन्हें अपनी एक फिल्म में कैमियो रोल के लिए लिया था, लेकिन बाद में उस सीन को हटा दिया। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में मोगैम्बो के रोल के लिए चुना गया था, लेकिन अनिल कपूर और बोनी कपूर ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया।


सिकंदर खेर ने जावेद अख्तर को भी टैग किया

कुछ हंसी-मजाक और बातचीत के बाद सिकंदर ने वीडियो खत्म कर दिया। वीडियो शेयर करते हुए सिंकदर ने कहा, 'जावेद अख्तर (अंकल), बोनी कपूर, अमरीश पुरी (लेजेंड), अनिल कपूर, शेखर कपूर (अंकल)... दांत निकलवाने के बाद #खेर साब को एंजॉय करें।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…