अजिंक्य रहाणे ने अचानक क्यों छोड़ दी मुंबई की कप्तानी? इन 5 कारणों में समझ लीजिए पूरी कहानी

Updated on 22-08-2025 01:33 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे अब मुंबई रणजी टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। उन्होंने खुद यह फैसला लिया है। रहाणे चाहते हैं कि अब किसी नए खिलाड़ी को कप्तानी का मौका मिले। हालांकि, वह टीम के लिए खेलते रहेंगे। रहाणे ने 201 फर्स्ट क्लास मैचों में 14,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। रहाणे ने अचानक कप्तानी छोड़ने के पीछे एक बड़ा कारण बताया है।

अजिंक्य रहाणे ने क्यों छोड़ी कप्तानी?

अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना उनके लिए सम्मान की बात थी। अब उन्हें लगता है कि किसी नए खिलाड़ी को तैयार करने का सही समय आ गया है। इसलिए उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।

नए खिलाड़ियों को मिलना चाहिए मौका

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनका मानना है कि अब किसी नए खिलाड़ी को कप्तानी का मौका मिलना चाहिए। रहाणे ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अब नया घरेलू सीजन शुरू होने वाला है। मुझे लगता है कि यह सही समय है कि किसी नए खिलाड़ी को कप्तानी के लिए तैयार किया जाए। इसलिए मैंने कप्तानी नहीं करने का फैसला किया है।'

भविष्य की देखते हुए लिया फैसला

अजिंक्य रहाणे का यह फैसला दर्शाता है कि वह टीम के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। वह चाहते हैं कि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। रहाणे का अनुभव और मार्गदर्शन मुंबई की टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा।

लगातार बढ़ रही उम्र

अजिंक्य रहाणे की उम्र अब 37 साल के हो चुके हैं। अब उनमें कुछ ही समय का क्रिकेट और बचा है। ऐसे में उन्हें जल्द ही क्रिकेट के सभी फॉर्म से रिटायर होते हुए भी देखा जा सकता है। इसलिए उन्होंने बतौर खिलाड़ी अपने करियर को खत्म करने का फैसला किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिलना मुश्किल

अजिंक्य रहाणे ने 2023 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऐसे में उनका टेस्ट क्रिकेट में वापस लौटना मुश्किल है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को मौका देने से इंटरनेशनल में उनके लिए और ज्यादा रास्ते खुलने के चांस रहेंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…