जय शाह के बाद अब कौन होगा BCCI का अगला सचिव? ये 3 रेस में सबसे आगे!

Updated on 02-12-2024 04:56 PM
दुबई: 36 साल के जय शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे। शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान लिया, जो लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं थे। शाह से पहले व्यवसायी दिवंगत जगमोहन डालमिया, राजनेता शरद पवार, वकील शशांक मनोहर और उद्योगपति एन श्रीनिवासन विश्व क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीयों में शामिल रहे हैं। अब सवाल है कि बीसीसीआई का अगला सचिव कौन बन सकता है। आइये, आपको बताते हैं उन तीन नामों के बारे में जो जय शाह के बाद बीसीसीआई में यह पद संभाल सकते हैं।

रोहन जेटली

डीडीसीए ( दिल्ली एवं जिला क्रिकेट ऐसोसिएशन) के प्रेजिडेंट रोहन जेटली बीसीसीआई के अगले सचिव बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। बता दें कि वह दिवंगत अरुण जेटली के बेटे हैं।

अनिल पटेल

गुजरात क्रिकेट ऐसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल का नाम भी बीसीसीआई के अगले सचिव बनने की रेस में आगे चल रहा है। हाल ही में रिपोर्ट्स थीं कि अनिल पटेल और रोहन जेटली में से कोई एक जय शाह का पद अब बीसीसीआई में संभालेगा।

राजीव शुक्ला

बीसीसीआई के मौजूदा वाइस प्रेजिडेंट और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला भी अगले सचिन बन सकते हैं। वह लंबे समय से भारतीय क्रिकेट के लिए काम कर रहे हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…