वकार उज जमां कौन हैं? यूनुस को सरकार की कमान सौंपने वाले आर्मी चीफ ही कैसे बन गए उनका बुरा सपना

Updated on 24-05-2025 01:46 PM
ढाका: बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा रहा है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां और अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस के बीच कई मुद्दों पर मतभेद सामने आए हैं। जनरल जमां ने यूनुस को दिसंबर तक चुनाव कराने का अल्टीमेटम दिया है। सरकार के म्यांमार तक कॉरिडोर बनाने के अहम प्रोजेक्ट का भी सेना प्रमुख ने कड़ा विरोध किया है। इससे यूनुस भड़क गए हैं और राजनीतिक दलों का समर्थन नहीं मिलने पर इस्तीफा की धमकी दी है। दिलचस्प बात ये है कि आमने-सामने दिख रहे जमां और यूनुस बीते साल अगस्त में हसीना सरकार गिरने के बाद एक-दूसरे के साथ खड़े थे। जनरल जमां की रजामंदी से ही यूनुस को अंतरिम सरकार की कमान मिली लेकिन अब उनकी वजह से ही उनको इस्तीफा देना पड़ सकता है।

बांग्लादेश में बीते साल जून-जुलाई में शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इसके बाद 5 अगस्त में शेख हसीना ने देश छोड़ दिया और भारत में शरण ले ली। हसीना सरकार गिरने पर यूनुस अंतरिम नेता बने और जनरल जमां ने उनका समर्थन किया। इसके बाद से यूनुस ने जहां चुनाव टालने की कोशिश की है, वहीं जनरल जमां ने साफ किया है इसी साल चुनाव हों। उनका कहना है कि देश का भविष्य सिर्फ चुनी हुई सरकार तय करगी।


कौन हैं जनरल जमां?

जनरल वकार उज जमां बीते साल जून में बांग्लादेश के सेना प्रमुख बने थे। ये ऐसा समय था, जब देश में शेख हसीना के खिलाफ छात्रों के आंदोलन की शुरुआत हो गई थी। जमां को 23 जून 2024 को तीन साल के लिए सेना प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया। इसके बाद से ही बांग्लादेश की राजनीति में उथलपुथल है और जनरल जमां की भूमिका पर सबकी नजर लगी हुई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…