कौन है RCB की टीम का असली मालिक? विजय माल्या के बाद इनके हाथ में है विराट कोहली की टीम की चाबी

Updated on 10-06-2025 02:45 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। 18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी की टीम ने आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद आरसीबी के मालिक कौन हैं, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता था। कभी विजय माल्या ने इस टीम को अपने हाथों से बनाया था। लेकिन अब टीम का मालिकाना हक और नेतृत्व बदल गया है। फिलहाल, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) आरसीबी की मालिक है। यूएसएल, ब्रिटिश कंपनी डियाजियो की सहायक कंपनी है। इसका मतलब है कि आरसीबी का प्रबंधन यूएसएल करती है, लेकिन असली नियंत्रण डियाजियो के पास है।

विजय माल्या ने की थी शुरुआत

आरसीबी की शुरुआत विजय माल्या ने की थी। उस समय वह यूनाइटेड स्पिरिट्स के मालिक थे। उन्होंने 476 करोड़ रुपये में आरसीबी को खरीदा था। उस समय आरसीबी दूसरी सबसे महंगी टीम थी। मालिक होने के नाते, माल्या के UB ग्रुप ने आरसीबी को खूब स्पॉन्सर किया। रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल्स नंबर 1 जैसे ब्रांड आरसीबी के साथ जुड़े थे। टीम का नाम 'रॉयल चैलेंजर्स' भी रॉयल चैलेंज व्हिस्की ब्रांड से लिया गया था। किंगफिशर भी स्पॉन्सर के तौर पर टीम से जुड़ी थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…