कौन हैं हार्दिक सिंह? मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिलेगा, दो ओलंपिक मेडल जिताने में निभाया अहम रोल

Updated on 25-12-2025 01:05 PM
नई दिल्ली: टोक्यो और पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक सिंह को 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' के लिए नॉमिनेट किया गया है। चयन समिति ने ' अर्जुन अवॉर्ड ' के लिए 24 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की है। 27 साल का हार्दिक 2018 से भारत के लिए खेल रहे हैं। वह मीडफील्डर की भूमिका निभाते हैं। बुधवार को युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से गठित समिति ने बैठक की। पिछले दो वर्षों में भारतीय हॉकी टीम में उनके योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है।

हार्दिक सिंह का जन्म पंजाब के खुसरोपुर में हुआ था। उनके खून में ही हॉकी का खेल है। उनके पिता वरिंदरप्रीत सिंह राय हॉकी के खिलाड़ी रहे हैं। उनके दादा प्रीतम सिंह राय हॉकी कोच रह चुके हैं। दादा की कोचिंग में ही हार्दिक के हॉकी करियर की शुरुआत। उनके चाचा गुरमैल सिंह और जुगराज सिंह हॉकी के इंटरनेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। गुरमैल 1980 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।
हार्दिक सिंह ने भारत के लिए 166 मुकाबले खेले हैं। वह 2023 में एशियन गेम्स और राजगीर में एशिया कप 2025 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं। अब तक छह हॉकी खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। इनमें धनराज पिल्लै (1999-2000), सरदार सिंह (2017), रानी रामपाल (2020), पीआर श्रीजेश (2021), मनप्रीत सिंह (2021) और हरमनप्रीत सिंह (2024) का नाम शामिल है।
अर्जुन अवॉर्ड: तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), प्रियंका (एथलेटिक्स), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग), प्रणति नायक (जिमनास्टिक्स), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), निर्मला भाटी (खो-खो), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भयान (पैरा-एथलेटिक्स), पद्मनाभ सिंह (पोलो), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (शूटिंग), मेहुली घोष (शूटिंग), सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस), सोनम मलिक (कुश्ती), आरती पाल (योगासन), त्रिशा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), लालरेमसियामी (हॉकी), मोहम्मद अफसल (एथलेटिक्स), पूजा (कबड्डी)।(एजेंसी की इनपुट के साथ)
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…