टी20 में किसके नाम सबसे ज्यादा छक्के? एमएस धोनी से आगे निकले संजू सैमसन, टॉप 5 में ये खिलाड़ी शामिल

Updated on 01-04-2025 01:31 PM
गुवाहाटी: आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 182 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 176 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने 16 गेंद पर 20 रन की पारी खेली। संजू ने इस मैच में सिर्फ एक ही छक्का मारा लेकिन उन्होंने वो एमएस धोनी को पीछे छोड़ने में कामयाब रहे।

सैमसन ने किया कमाल

इस सीजन में संजू सैमसन के बल्ले से निकला ये 5वां छक्का था। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 13 रनों की पारी खेली थी, लेकिन कोई छक्का नहीं लगा पाए थे। हालांकि, राजस्थान के लिए सीजन के पहले मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था, जिसकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई। आइए जानते हैं उस रिकॉर्ड के बारे में जो संजू ने आईपीएल 2025 में राजस्थान के पहले ही मैच में बनाया था।
संजू ने IPL के 18वें सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की। हैदराबाद के खिलाफ 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 शानदार छक्के लगाए। इस तरह से अब संजू T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी से आगे निकल गए हैं।

धोनी से आगे निकले सैमसन

आईपीएल 2025 से पहले T20 क्रिकेट में धोनी के नाम 338 छक्के थे, जबकि संजू के नाम 337 छक्के थे। लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ मैच में 4 छक्के लगाते ही संजू, धोनी से आगे निकल गए। धोनी मुंबई के खिलाफ सीएसके के पहले मैच में एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे। लेकिन अगले 2 मैचों में उन्होंने 3 छक्के लगाए। वहीं, संजू आईपीएल 2025 में 5 छक्के लगा चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी और संजू में से कौन इस सीजन के अंत तक सबसे ज्यादा छक्के लगाता है।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों में संजू अब चौथे नंबर पर हैं। धोनी पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। सबसे ज्यादा टी20 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उनके नाम 525 छक्के हैं। विराट कोहली 420 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार यादव का नंबर तीसरा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…