मुकेश अंबानी की रिलायंस में क‍िसे मिलती है सबसे ज्‍यादा सैलरी, नीता, ईशा और आकाश से भी ज्‍यादा!

Updated on 27-04-2024 12:22 PM
नई दिल्‍ली: मुकेश अंबानी भारत के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 9,63,725 करोड़ रुपये है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन हैं। RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 19,74,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियों के जरिये अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्‍हें इसमें अपने परिवार के सदस्यों जैसे नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ कुछ करीबी सहयोगियों से भी मदद मिलती है। मुकेश अंबानी के ऐसे ही करीबी सहयोगियों में से एक है निखिल मेसवानी। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्‍यादा वेतन पाने वाले कर्मचारी हैं। निखिल मेसवानी को वेतन में 24 करोड़ रुपये से ज्‍यादा मिलते हैं।

निखिल को अंबानी परिवार के किसी भी सदस्य के मुकाबले अधिक वार्षिक वेतन मिलता है। वह रसिकभाई मेसवानी के बेटे हैं। रसिकभाई मुकेश अंबानी के पहले बॉस थे। दरअसल, मुकेश अंबानी ने जब कारोबारी जगत में कदम रखा था तब रसिकभाई मेसवानी के ही मार्गदर्शन में उन्‍हें डाला गया। उस वक्‍त रिलायंस ग्रुप मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई के नेतृत्‍व में तेजी से फल-फूल रहा था।

कैसे शुरू हुआ कंपनी में न‍िख‍िल का सफर?

रसिकभाई धीरूभाई अंबानी के भतीजे थे। वह रिलायंस के संस्थापक निदेशकों में से थे। उन्हें मुकेश का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली थी। रसिकभाई ग्रुप के बढ़ते पॉलिएस्टर डिवीजन की देखरेख करते थे।
अब रसिकभाई के बेटे निखिल मेसवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी की तरह ही करियर का रास्ता अपनाया। कंपनी में निखिल का करियर एक प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में शुरू हुआ था। वह मुख्य रूप से पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन पर फोकस करते हैं। उन्होंने रिलायंस को पेट्रोकेमिकल इंडस्‍ट्री में प्रमुख ग्‍लोबल प्‍लेयर के तौर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। निखिल 1986 में रिलायंस का हिस्सा बने। 1 जुलाई, 1988 से कंपनी के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक बनने के साथ पूर्णकालिक निदेशक पद संभाला।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…