कौन हैं भारत की वो महिला क्रिकेटर, जिन्हें मिला विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर वाला सम्मान
Updated on
07-10-2025 01:25 PM
नई दिल्ली: भारत में जब भी महिला क्रिकेट की बात होगी मिताली राज का नाम जरूर लिया जाएगा। अब उन्हें एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने विशाखापत्तनम के ACA-VDCA स्टेडियम में दो स्टैंड को पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और आंध्र की खिलाड़ी रवि कल्पना के नाम पर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह सम्मान 12 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के दिन दिया जाएगा।
महिला क्रिकेट में मिताली और रवि कल्पना का अहम योगदान
यह पहली बार है जब विशाखापत्तनम के इस स्टेडियम में महिला क्रिकेटरों को इस तरह से सम्मानित किया जा रहा है। मिताली राज भारत में महिला क्रिकेट की पहचान और कद बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। वह दुनिया की सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं रवि कल्पना आंध्र की एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने राज्य स्तर से राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया। उनकी यात्रा आज भी क्षेत्र की युवा लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
शानदार रहा मिताली राज का करियर
मिताली राज का क्रिकेट करियर रिकॉर्ड्स से भरा हुआ है और उन्हें महिला क्रिकेट की महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने लगभग 20 साल तक चले अपने शानदार इंटरनेशनल करियर में कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल है। मिताली अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उनके नाम 10,868 रन दर्ज हैं। वह 200 से अधिक ODI मैच खेलने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं और छह अलग-अलग ODI वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा, वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं और अपनी कप्तानी में भारत को दो बार (2005 और 2017) ODI वर्ल्ड कप फाइनल तक ले गई
ऐसे में आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन की यह पहल महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह न केवल इन दो महान खिलाड़ियों का सम्मान करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि खेल में महिलाओं के योगदान को अब गंभीरता से महत्व दिया जा रहा है। यह कदम भविष्य में अन्य खेल निकायों के लिए भी एक सकारात्मक मिसाल कायम करेगा।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…