उधर ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज हारी इंग्लैंड, इधर रोहित शर्मा ने बेन स्टोक्स की टीम को ट्रोल कर दिया

Updated on 22-12-2025 12:42 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज हार गई है। 5 मैचों की सीरीज के पहले तीनों मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते। इस हार के साथ ही इंग्लैंड के एशेज जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। करीब एक दशक से इंग्लैंड की टीम एशेज पर कब्जा नहीं जमा पाई है। विश्व के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की क्रिकेट टीम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना सबसे मुश्किल है और इसका जवाब इंग्लैंड से पूछा जा सकता है।

रोहित ने इंग्लैंड के लिए क्या कहा?

रोहित शर्मा ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में खेलना सबसे मुश्किल है, आप इंग्लैंड से पूछ सकते हो।'
इंग्लैंड की टीम ने पर्थ और ब्रिस्बेन में खेले गए पहले दो टेस्ट मैच 8-8 विकेट से गंवा दिए। ये दोनों मैच तीन दिनों से भी कम समय में खत्म हो गए। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया। इसमें इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। हालांकि इसके बाद भी बेन स्टोक्स की टीम को आखिरी दिन 82 रनों से हार झेलनी पड़ी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…