पाकिस्तान ने किन तीन क्रिकेटरों को एयरस्ट्राइक में मारा? अफगानिस्तान ही नहीं पूरी दुनिया शोक में डूबी!
Updated on
18-10-2025 02:27 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान की नापाक हरकत से अफगानिस्तान के 3 मासूम क्रिकेटर्स की जान चली गई। इस बात की पुष्टि खुद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की है। पाकिस्तान की इस घटिया हरकत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली ट्राई सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। यह सीरीज 5 से 29 नवंबर के बीच लाहौर और रावलपिंडी में खेली जानी थी। लेकिन, पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के बाद यह फैसला लिया गया।
कौन थे वो 3 क्रिकेटर्स जिनकी गई इस हमले में जान?
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि कबीर आगा, सिबघातुल्लाह और हारून नाम के 3 अफगानी क्रिकेटर्स की इस हमले में जान गई। हालांकि, इससे ज्यादा जानकारी इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में नहीं हैं। लेकिन, ये खिलाड़ी पक्तिका प्रांत की राजधानी शरणा में एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेलने गए थे। वहां से वापस घर उरगुन आते हुए महफिल के दौरान उन्हें टारगेट किया गया।
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने इस पूरे मामले पर एक खास पोस्ट एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'अफगानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में आम लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन युवा क्रिकेटरों की जान चली गई, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।'
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…