'मैंने कौन सा करियर खाया...' सलमान खान ने 'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप को दिया करारा जवाब? BB19 से वीडियो वायरल

Updated on 08-09-2025 04:11 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी फैमिली का डायरेक्टर अभिनव कश्यप के साथ मनमुटाव था, ये जगजाहिर है। अभिनव ने साल 2010 में ब्लॉकबस्टर मूवी 'दबंग' का निर्देशन किया था। फिल्म की 15वीं एनिवर्सिरी पर अभिनव ने इंटरव्यू में दावा किया था कि 'खानों' ने फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों के करियर बर्बाद किए हैं, जिसमें उनका करियर भी शामिल है। हालांकि, अब सलमान ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में करियर बर्बाद करने के दावों का खुलकर जवाब दिया है।

'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल बीते रविवार को Bigg Boss 19 के स्टेज पर आईं। शहनाज ने सलमान खान के साथ 2023 में रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया था। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया और कहा, 'सर आपने इतने लोगों का करियर बनाया है।'

सलमान ने कहा- करियर को ऊपर वाला बनाता है

तभी सलमान जवाब देते हैं, 'मैंने कहां बनाया है किसी का करियर। करियर बनाने वाला तो ऊपर वाला है।' मालूम हो कि सलमान ने कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जरीन खान, डेजी शाह, पुलकित सम्राट, आयुष शर्मा और स्नेहा उलाल को बॉलीवुड में करियर बनाने में मदद की है

सलमान ने दिया जवाब!

फिर सलमान ने करियर बर्बाद करने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'लांछन भी डाला है कि कितने के करियर डुबोए हैं। खासतौर पर डूबने वाले तो मेरे हाथ में हैं ही नहीं। लेकिन आज कल सब चलता है ना कि करियर खा जाएगा। कौन सा करियर खाया मैंने? पर अगर कहूं ना तो मैं अपना खुद का करियर खा जाऊंगा।'

विवेक ओबेरॉय का बर्बाद किया करियर!

सलमान ने आगे कहा, 'कभी-कभी मैं आत्मसंतुष्ट हो जाता हूं और फिर छोड़ देता हूं और फिर वापस उसको अपने ग्रिप में लाने की कोशिश करता हूं।' मालूम हो कि 2000 के दशक की शुरुआत में विवेक ओबेरॉय और सलमान का झगड़ा हुआ था। कहा गया कि सलमान की वजह से विवेक के करियर को नुकसान पहुंचा था।

'तेरे नाम' फिल्म से हटाया

अभिनव कश्यप ने 'स्क्रीन' को ये भी बताया कि न केवल उन्हें, बल्कि उनके भाई और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को भी सलमान की 2003 की फिल्म 'तेरे नाम' से कथित तौर पर इसलिए हटा दिया गया था, क्योंकि उन्होंने एक्टर को छाती पर बाल बढ़ाने के लिए कहा था। इसके बाद बोनी कपूर ने दिवंगत सतीश कौशिक को फिल्म का निर्देशन करने के लिए चुना।

अभिनव कश्यप ने सलमान के बारे में क्या कहा?

उन्होंने कहा, 'वो बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के पिता हैं। वो एक ऐसी फैमिली से आते हैं, जो 50 साल से इंडस्ट्री में है। उन्होंने इस प्रक्रिया को जारी रखा। वे प्रतिशोध (बदला) लेने वाले लोग हैं। वे पूरे प्रोसेस को कंट्रोल करते हैं। अगर आप उनसे सहमत नहीं होते हैं तो वे आपके पीछे पड़ जाते हैं। उन्हें एक्टिंग में भी कोई दिलचस्पी नहीं है। वो काम पर आकर एक एहसान करते हैं। उन्हें सेलिब्रिटी होने का ज्यादा शौक है, लेकिन एक्टिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वह एक गुंडा हैं।'

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…