इस जोड़ी ने ऐसा कौन सा बिजनेस शुरू किया? छप्‍परफाड़ कमाई, 4 साल में करोड़पति

Updated on 17-04-2024 01:17 PM
नई दिल्‍ली: आज हम आपको जिस जोड़ी से मिलाने जा रहे हैं, उसने बेहद मुश्किल वक्‍त में अपने वेंचर की शुरुआत की। वह वक्‍त था कोरोना महामारी का। तब सबकुछ बंद था। हालांकि, यह मुश्किल स्थिति भी समीर मिराजकर और विराज सावंत को कुछ अलग करने से रोक नहीं पाई। दोनों होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं। साल 2020 में इन्‍होंने InACan नाम का वेंचर शुरू किया था। इसे अलग-अलग फ्लेवर में लो-कैलोरी कैंन्‍ड कॉकटेल बनाने में महारत है। इस स्‍टार्टअप का वैल्‍यूशन 4 सालों में 80 करोड़ रुपये हो गया है।

मुश्किल वक्त में शुरुआत

यह कोरोना महामारी का वो समय था जब समीर और विराज को InACan का आइडिया आया। उन्होंने एक ऐसी परफेक्‍ट कॉकटेल के बारे में सोचा जिसे आसानी से एक ही कैन में पैक किया जा सके। घर के बाहर जाए बगैर या कई तरह की चीजों को जुटाने की जद्दोजहद से गुजरे बिना बार-क्‍वालिटी वाली कॉकटेल की पेशकश लुभावनी थी। इस तरह परेशानी से मुक्‍त हाई क्‍वालिटी कॉकटेल अनुभव मुहैया कराने के लक्ष्य के साथ InACan की शुरुआत की गई थी।

शार्क टैंक इंडिया में गए

समीर और विराज अपने प्रोडक्‍ट को शार्क टैंक इंडिया पर भी लेकर गए थे। उन्होंने 2% इक्विटी के बदले में 50 लाख रुपये के निवेश की मांग की थी। इस मूल्यांकन ने उनके बिजनेस को 25 करोड़ रुपये पर खड़ा कर द‍िया था।

सभी जज हुए फिदा

प्रोडक्‍ट की क्‍वालिटी और उनके बिजनेस मॉडल की क्षमता ने शार्क टैंक के जजों का ध्यान आकर्षित किया था। समीर और विराज ने ऑल-शार्क डील हासिल की थी। इसमें शार्क टैंक के पांचों जजों ने 10% इक्विटी के लिए कुल 1 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस सौदे से उनके कारोबार का वैल्‍यूशन 10 करोड़ रुपये आंका गया।

स्‍टार्टअप ने पकड़ी तेजी

शार्क टैंक इंडिया पर अपनी उपस्थिति के बाद से InACan ने शानदार बढ़त दर्ज की है। नवंबर 2023 तक कंपनी ने अपने परिचालन का विस्तार महाराष्ट्र, पुणे, गोवा, पांडिचेरी, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश तक कर दिया। समीर और विराज ने फंडिंग का एक और राउंड भी क्‍लोज क‍िया है। इसमें कंपनी का वैल्‍यूशन 80 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। उनकी भविष्य की योजनाओं में अगले दो वर्षों के भीतर देशभर में अपनी पहुंच का विस्तार करना शामिल है। वे अपने फ्लेवर प्रोफाइल को लगातार विकसित करने और अपने स्टॉक में नए पसंदीदा कॉकटेल जोड़ने की भी योजना बना रहे हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…