गौतम गंभीर से कहां हो रही है वनडे में चूक, कही जल्दबाजी तो नहीं कर रहे, इन तीन कारणों में समझिए

Updated on 06-08-2024 01:39 PM
​भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में मेजबान टीम से कड़ी टक्कर मिली है। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया जीत के लिए जरूरी एक रन नहीं बना पाई थी तो दूसरे वनडे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। 1997 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब भारत श्रीलंका के खिलाफ कोई बायलेटरल सीरीज नहीं जीत पाएगी। इसके साथ ही गौतम गंभीर के कोचिंग में भी टीम इंडिया को पहले मैच में हार मुंह देखना पड़ेगा। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि टी20 में धमाल मचाने वाली टीम इंडिया से आखिर वनडे में कहां चूक हुई है।

गौतम गंभीर क्या प्रयोग में जल्दबाजी कर रहे हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनते ही गौतम गंभीर ने प्रयोग का दौर शुरू कर दिया है। खास तौर से नए खिलाड़ियों को तरजीह देना। टीम इंडिया में उनके आने के बाद से ही खास टी20 में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव टीम के नए कप्तान। इसके साथ ही उन्होंने वनडे और टी20 टीम से कुछ खिलाड़ियों को पूरी तरह से अलग रखा है जो पहले दोनों फॉर्मेट में खेलते थे। यही कारण है कि खिलाड़ गंभीर के इन प्रयोगों को फिलहाल संभाल नहीं पा रहे है। इसी वजह से वनडे सीरीज में इसका असर भी देखने को मिला।

बल्लेाज भी कर रहे हैं अब बॉलिंग

​गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से एक सबसे बड़ा बदलाव जो देखने को मिला है। वो यह है कि बल्लेबाज भी बॉलिंग करते हुए दिख रहे हैं। पिछले एक दशक से बहुत ही कम ऐसा देखा जाता था कि कोई बल्लेबाज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहा हो। टी20 सीरीज में रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव के वनडे में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने गेंदबाजी की। ऐसे में इन खिलाड़ियों के मन में बैटिंग के अलावा बॉलिंग का एक दबाव जरूर रहता होगा जिसका असर वनडे सीरीज में साफ दिखा है।

क्या कोच के साथ नहीं बन पा रहा है संतुलन

गौतम गंभीर का टीम इंडिया के कोच के तौर पर श्रीलंका का पहला सीरीज है। ऐसे में उन्हें टीम के खिलाड़ियों के साथ घुलने-मिलने में थोड़ा समय लग सकता। हो सकता है कि टीम इससे पहले जिस तरह से अपना अप्रोच रखती थी उसे गंभीर के अनुसार बदलने में समय लग रहा हो। ये कारण भी हो सकता है कि श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…