उत्‍तर प्रदेश में कब होंगे पंचायत चुनाव? मंत्री ओपी राजभर बोले- कोर्ट जैसा आदेश देगा, वैसा किया जाएगा

Updated on 23-03-2026 03:25 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 2026 में पंचायत चुनाव होने थे। पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। इसको लेकर लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन पंचायत चुनाव का मामला लटक गया है। ऐसे में सबके मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कब तक होंगे। इन सवालों का जवाब सोमवार को पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दे दिया है। राजभर ने कहा कि कोर्ट जैसा आदेश देगा, वैसा किया जाएगा।
राजभर ने कहा कि 25 मार्च को हाईकोर्ट में तारीख है। राज्य निर्वाचन आयोग को जवाब सबमिट करने का नोटिस है। 25 तारीख को कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा, उसका पालन किया जाएगा। वहीं, ओबीसी के गठन पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अभी वोटर लिस्ट का प्रकाशन नहीं हुआ है तो आयोग का गठन कैसे हो जाएगा। पंचायत चुनाव समय पर होगा या नहीं, इस सवाल पर राजभर ने कहा कि कोर्ट का जैसा आदेश आएगा, वैसा किया जाएगा।


'ना 9 मन गेंहू हुइये, ना राधा गउने जहिये'

वहीं, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे पर भी तंज कसा है। राजभर ने पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि ना 9 मन गेंहू हुइये, ना राधा गउने जहिये। इसलिए ना उनकी सरकार बनने वाली है और ना ही 40 हजार रुपये मिलेगा।


'2017 से सरकार बना रहे अखिलश यादव'

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर कहा कि वो 2017 से सरकार बना रहे हैं। 2022 में 400 सीट जीत रहे थे। इसलिए कही भी कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि संजय निषाद बड़े भाई है। वो कह रहे थे कि समाजवादी पार्टी में हमारे लोगों का उत्पीड़न होता था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…