श्रेयस अय्यर डिस्चार्ज कब होंगे? बीसीसीआई ने दिया बड़ा मेडिकल अपडेट, देश लौटने की तैयारी शुरू
Updated on
01-11-2025 12:40 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय पेट में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी तिल्ली में चोट लग गई और इंटरनल ब्लीडिंग होने लगा। चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और एक मामूली ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग तुरंत बंद कर दिया गया। इसके लिए उनका उचित मेडिकल उपचार किया गया है। बीसीसीआई ने अब उनकी इंजरी पर तीसरा अपडेट दिया है।
BCCI ने अय्यर की इंजरी पर दिया अपडेट
बीसीसीआई ने अपने अपडेट में कहा कि अब उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ-साथ बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य लाभ से खुश है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीसीसीआई ने सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने श्रेयस को उनकी चोट का काफी अच्छे से इलाज किया। बीसीसीआई ने यह भी कहा कि श्रेयस आगे की जांच के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट पाए जाने पर भारत लौट आएंगे।
टीम इंडिया के लिए अय्यर का फिट होना जरूरी
भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर का जल्द से जल्द ठीक होना बेहद जरूरी है। अय्यर तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं और 4 नंबर पर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। अय्यर की इंजरी और उनकी वापसी पर बीसीसीआई काफी तेजी से काम कर रही है। उम्मीद है कि वह जल्द भी मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया अभी टी20 सीरीज खेल रही है। हालांकि अय्यर इस टीम का हिस्सा नहीं थे।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…