जब जिस्मानी रिश्तों पर विनोद खन्ना के बयान ने मचाई हलचल- महिलाओं के मामले में संत नहीं, मेरी शारीरिक जरूरतें हैं

Updated on 13-12-2025 01:59 PM
'धुरंधर' की रिलीज होते ही जैसे ही अक्षय खन्ना सुर्खियों में आए, उनके पिता विनोद खन्ना भी अनायास ही चर्चा में आ गए। आदित्य धर की फिल्म में अक्षय खन्ना की रहमान डकैत के रोल में खूब तारीफ हो रही है। उनका FA9LA गाने पर डांस स्टेप भी वायरल हो गया, जो किसी ने कोरियोग्राफ नहीं किया था। वह खुद अक्षय खन्ना ने अपने मन से किया था। कुछ इसी तरह का डांस विनोद खन्ना ने दशकों पहले किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। फैंस कहने लगे कि अक्षय ने पिता विनोद खन्ना की तरह डांस किया। विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2017 में उनका निधन हो गया था। अब अक्षय खन्ना के वायरल डांस के बीच विनोद खन्ना का एक पुराना वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें विनोद खन्ना ने जिस्मानी रिश्तों और महिलाओं पर बात की थी। तब उनके बयान ने खूब सनसनी मचा दी थी।

विनोद खन्ना का यह वीडियो एक इंटरव्यू का हिस्सा था, जो कई साल पहले लिया गया था, और अब 'रेडिट' पर वायरल हो रहा है। विनोद खन्ना ने साल 1968 में एक्टिंग डेब्यू किया था, और तभी से वह लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे थे। तब एक्टर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ भी जोड़ा गया था। तब विनोद खन्ना ने इस बात पर सवाल खड़े किए थे कि कई महिलाओं संग उनके संबंधों पर क्यों आपत्ति जताई जाती है।

जिस्मानी रिश्तों और शारीरिक जरूरत पर यह बोले थे विनोद खन्ना

तब विनोद खन्ना ने इंटरव्यू में अपने जिस्मानी रिश्तों और शारीरिक जरूरतों पर बात की थी। विनोद खन्ना से तब उनके कई अफेयर्स और महिलाओं संग शारीरिक संबंधों के बारे में फैली खबरों और अफवाहों के बारे में पूछा गया था। विनोद खन्ना ने जवाब दिया था,'मैं कुंवारा था, और महिलाओं के मामले में मैं कोई संत नहीं हूं। मुझे भी दूसरों की तरह ही शारीरिक संबंधों की जरूरत होती है। महिलाओं के बिना हम यहां नहीं होते। जिस्मानी रिश्तों के बिना हम यहां नहीं होते, तो किसी को मेरे महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए?'

विनोद खन्ना ने की थीं दो शादियां, अक्षय खन्ना की मां से इसलिए हुआ तलाक

विनोद खन्ना की बात करें, तो उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली शादी गीतांजलि खन्ना से हुई थी, जिनसे वह बेटे अक्षय और राहुल के पिता बने। उनकी शादी साल 1975 में हुई थी और 1985 में तलाक हो गया था। उसी दौरान विनोद खन्ना पत्नी और बच्चों को छोड़कर संन्यासी बन गए थे और ओशो के आश्रम में रहने लगे थे। बताया जाता है कि इसी वजह से विनोद खन्ना और गीतांजलि की शादी में दरार आई थी और तलाक हो गया। विनोद खन्ना ने फिर 1990 में कविता खन्ना से दूसरी शादी की

विनोद खन्ना के उलट रिश्तों पर चुप ही रहे अक्षय खन्ना

जहां विनोद खन्ना ने अपने अफेयर और रिश्तों पर खुलकर बात की, वहीं बेटे अक्षय खन्ना हमेशा चुप ही रहे। वह आज तक सिंगल हैं और शादी भी नहीं करना चाहते। हालांकि, अक्षय खन्ना एक बार एक्ट्रेस तारा शर्मा के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन दो साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था, जिसके बारे में तारा ने बताया था। वहीं, अक्षय ने पहले इस रिश्ते को 'सच्चा' बताया और फिर बाद में एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप से इनकार कर दिया था।

अक्षय खन्ना ने बताया था क्यों नहीं करना चाहते शादी

वहीं, 'बॉलीवुड हंगामा' से अक्षय खन्ना ने शादी को लेकर कहा था, 'मुझे बेफिक्री वाली जिंदगी जीना पसंद है। मुझे जिम्मेदारी पसंद नहीं है, और बच्चों की परवरिश से बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं होती। पत्नी या परिवार के प्रति जवाबदेही से बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं होती। यही किसी भी पुरुष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, और मैं वह जिम्मेदारी नहीं चाहता। मैं अकेले खुश हूं, बिना किसी जिम्मेदारी के, बिना किसी की देखभाल किए, बिना किसी की चिंता किए। मुझे सिर्फ अपनी चिंता करनी है। यह एक शानदार जिंदगी है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…