अंपायर ने दिया आउट तो बजा नो बॉल का सायरन, फिर क्यों तिलक वर्मा को लौटना पड़ा पवेलियन?

Updated on 09-11-2024 03:12 PM
डरबन: क्रिकेट में अब फ्रंट फुट नो बॉल मैदानी अंपायर नहीं देते। इसका फैसला टीवी अंपायर को करना होता है। टीवी अंपायर या थर्ड अंपायर स्क्रीन पर लगातार देखते रहते हैं। नो बॉल देखने के बाद मैदानी अंपायर को बताते हैं और साथ ही स्टेडियम में एक सायरन भी बजता है। वनडे और टी20 इसका मतलब होता है कि बल्लेबाज को अगली गेंद पर फ्री हिट मिलेगा। टेस्ट में नो बॉल पर फ्री हिट नहीं है। साउथ अफ्रीका और भारत के पहले टी20 में बजा सायरन।

तिलक के आउट होने पर बजा सायरन


भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल की बैटिंग की। संजू सैमसन के साथ तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। उनके बल्ले से 18 गेंदों पर 33 रनों की पारी निकली। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक ने केशव महाराज के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद टॉप एज लगने की वजह से हवा में चली गई और उन्हें आउट होना पड़ा। तिलक के आउट होने के साथ ही स्टेडियम में नो बॉल वाला सायरन बजने लगा।

क्या गलती से बज गया सायरन?


जब सायरन बजा तो कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा को लगा कि तिलक वर्मा बच गए। उन्होंने तिलक को नॉट आउट करार दे दिया। हालांकि इसके बाद भी तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए। इससे आकाश चोपड़ा भी हैरान थे। इसी बीच उनके साथी कमेंटेटर कहा कि सायरन तो बता था लेकिन शायद वह गलती से था। ऐसे में तिलक वर्मा को 33 रनों की पारी खेलने के बाद वापस जाना पड़ा।

भारत को आसानी से मिली जीत


सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के लगातार दूसरे शतक के बाद वरूण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के फिरकी के जादू से भारत ने साउथ अफ्रीका पर 61 रनों से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए भारत ने 202 रन बनाए। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 141 रनों पर सिमट गई। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट झटके। भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की यह लगातार 11वीं जीत है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…