फैंस ने लेनी चाही सेल्फी तो बुरी तरह चिल्लाए नसीरुद्दीन शाह- दिमाग खराब कर दिया यार, छोड़ते नहीं हो आप लोग

Updated on 24-02-2024 01:35 PM
अपने बेबाक बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले नसीरुद्दीन शाह हाल ही फैंस पर चिल्ला पड़े। वो भड़क गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑफ-बीट फिल्में करके अपनी पहचान बनाने वाले नसीरुद्दीन शाह की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह पब्लिकली या फिर एयरपोर्ट पर बहुत ही कम नजर आते हैं। पर इस बार जब वह दिखे, तो फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेनी चाही। पर नसीरुद्दीन शाह चिढ़ गए। किस्सा दिल्ली एयरपोर्ट का है।

Naseeruddin Shah इस वक्त टीवी सीरीज 'शोटाइम' को लेकर चर्चा में हैं, जो 8 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखे, तो चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और हाथ में किताब पकड़ी हुई थी। तभी फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने के लिए कहने लगे। पर नसीरुदीन शाह भड़क गए और उन पर बुरी तरह चिल्लाने लगे।

चिल्लाए नसीरुद्दीन शाह- गलत काम किया, दिमाग खराब कर दिया

वीडियो में नसीरुद्दीन शाह चिल्लाते हुए कह रहे हैं, 'बहुत गलत काम किया तुम लोगों ने। दिमाग खराब कर दिया तुम लोगों ने। छोड़ते नहीं हो आप एक दफा आदमी कहीं जाए तो। समझते क्यों नहीं हो?' इसके बाद वीडियो में पीछे से किसी की आवाज आती है- रहने दो यार, कुछ मत करो। रहने दो मना कर दिया उन्होंने तो कर दिया।

यूजर्स ने की नसीरुद्दीन शाह की आलोचना, किए ऐसे कमेंट

देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और इस पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने नसीरुद्दीन शाह को बहुत गुस्सैल बताया, तो किसी ने बढ़ती उम्र का तकाजा बताया। एक ने लिखा है, 'बहुत ही खराब बर्ताव है। उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि उनका स्टारडम दर्शकों की वजह से ही है।' एक अन्य यूजर का कमेंट है, 'शक्ल अच्छी नहीं है, तो बात तो अच्छी कर लेते।' एक और कमेंट है कि इस तरह का एटीट्यूड बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

फैंस ने किया नसीरुद्दीन शाह का सपोर्ट

हालांकि बहुत से यूजर्स ने नसीरुद्दीन शाह का पक्ष लिया और कहा कि उनकी उम्र का असर है, और ऐसी स्थिति में उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन कमाल के एक्टर हैं और उन्होंने कभी स्टारडम की परवाह नहीं की। वह कोई चीज फेम पाने के लिए नहीं करते।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…