नुसरत भरूचा पहुंचीं उज्जैन महाकाल, तो भड़के मौलाना, चंदन लगाने पर कहा- गुनाह किया, अब कलमा पढ़ो

Updated on 31-12-2025 01:01 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा नए साल के स्वागत से पहले उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के दरबार पहुंची। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो गए। हालांकि ये बात बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को पसंद नहीं आई। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस ने वहां पूजा करके गुनाह किया है। इसलिए उनको इसका पछतावा करना होगा। कलमा पढ़ना होगा। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, 'नुसरत भरूचा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में जा करके, पूजा-पाठ की, जल चढ़ाया। दर्शन किए। अपने ऊपर चादर ओढी। माथे पर कश्का (चंदन), तमाम चीजें जो उन्होंने की, ये शरीयत की नजर में, गुनाह है। और सबसे बड़ा गुनाह है। ये गुनाह-ए-अजीम है। उन्होंने शरीयत के उसूलों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन पर हुक्म आइद होता है शरीयत का कि वो तौबा करें, इस्तग़फ़ार करें और कलमा पढ़ें।'

नुसरत भरूचा मंदिर-चर्च और मस्जिद जाती हैं

बता दें कि नुसरत एक मुस्लिम परिवार से हैं लेकिन हिंदू धर्म में उनकी पूरी आस्था है। उन्होने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया था कि वह बचपन से ही कई मंदिर गई हैं। कई गुरुद्वारे गई हैं। कई सारे चर्च गई हैं और कई Novena रखे हैं। साथ ही उन्होंन 16 शुक्रवार के व्रत के साथ-साथ माता संतोषी का भी व्रत रखा है। वह वैष्णो देवी और केदारनाथ भी जा चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह नमाज भी पढ़ती हैं।

नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्में

नुसरत भरूचा को आखिरी बार 'छोरी 2' में देखा गया था, जो कि 2025 में रिलीज हुई थी। उसके बाद अभी वह किसी फल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन चर्चा है कि वह अनुराग कश्यप की 'बन टिक्की' और किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। वह लव रंजन की भी मूवी में दिखाई देंगी, जिसमें अजय देवगन और रणबीर कपूर होंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…