जब प्रचार के दौरान आमने-सामने हुए भूपेश-संतोष, एक दूसरे को दी शुभकानाएं...

Updated on 10-04-2024 05:21 PM

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में राज्य की सबसे चर्चित सीट राजनांदगांव में मंगलवार को एक रोचक घटना देखने को मिली। जब अपने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और फिर दोनों ने शुभकामनाएं दी।

दरअसल, यह मामला राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के छुईखदान ब्लॉक का है। इस ब्लॉक के गांव बिहरनपुरकला में करीबन दोपहर 12 बजे प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे लौट रहे थे। इसी दौरान जनसंवाद का कार्यक्रम करने के लिए पैदल ही कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल गांव में पहुंचे। इस दौरान दोनों आमने-सामने हो गए। दोनों ही प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दोनों प्रत्याशियों के आमने-सामने होने पर कार्यकर्ता अपने नेताओं के लिए नारेबाजी करने लगे।

उनके जाने का और मेरे आने का समय हो गया है : भूपेश
दोनों प्रत्याशियों के मिलने बाद बिरहनपुरकला प्रचार के लिए पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, अभी आप के गांव से संतोष पांडे गए हैं और मैं आया हूं। इससे समझ जाईये कि, उनके जाने का समय हो गया और मेरे आने का। पूर्व सीएम ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी पोस्ट किया।

आवन- जावन के फैसला जनता कर ले हे : संतोष
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद संतोष पांडे ने भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ी में कटाक्ष करते हुए कहा कि आवान- जावन के फैसला जनता कर ले हे। 26 अप्रैल के भाजपा आवत है अउ 4 जून के इंडी गठबंधन रूसावत है।

दोनों कर रहे धुआंधार प्रचार
हाइप्रोफाइल सीट राजनांदगांव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगा दिया है। सांसद संतोष पांडे और पूर्व सीएम भूपेश बघेल रोजाना दो दर्जन से अधिक गांव के दौरे कर रहे हैं। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशी सीधे जनता से संवाद कर अपनी जीत के लिए वोट मांग रहे हैं। ज्ञात हो कि 26 अप्रैल को राजनांदगांव सीट के लिए वोटिंग होनी है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…