आखिर सोच क्या रहे थे? ईशान किशन अजीब फैसले पर पूछे ऐसे सवाल, बिना आउट लौटे थे पवेलियन
Updated on
24-04-2025 01:32 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच हुए आईपीएल मैच में ईशान किशन का अजीबोगरीब आउट होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन, जिन्होंने अभी खाता खोला ही था और दीपक चाहर की एक गेंद को लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे। गेंद उनके बल्ले से काफी दूर थी और एमआई के विकेटकीपर रयान रिकेलटन ने उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि रिकेलटन या चाहर की ओर से कोई अपील नहीं हुई और अंपायर विनोद सेशान इसे वाइड करार देने वाले थे। इसके बाद जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया।