ट्रंप का गोल्ड कार्ड वीजा क्या है जो अमेरिका में रहने की देता है गारंटी, जानें कैसे और किसे मिलेगा, फीस से लेकर सबकुछ

Updated on 20-09-2025 12:51 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो शुक्रवार को गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस वीजा कार्यक्रम के तहत व्यक्तियों के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर और व्यवसायों के लिए 20 लाख डॉलर शुल्क निर्धारित किया गया है। ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि हमें लगता है कि यह बहुत सफल होगा। इससे अरबों डॉलर की राशि जुटाई जाएगी, जिससे करों में कमी आएगी, कर्ज चुकाया जा सकेगा और दूसरे अच्छे काम किए जा सकेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि यह कार्यक्रम उस व्यवस्था को सुधारने में मदद करेगा जो उनके अनुसार दशकों से टूटी हुई थी। इसके साथ ही 50 लाख डॉलर का प्लेटिनम कार्ड भी जारी किया है।

ट्रंप ने कहा, बहुत लंबे समय से लाखों अवैध विदेशी हमारे देश में आ रहे हैं। हमारा इमिग्रेशन सिस्टम चरमरा गया है। अब समय आ गया है कि अमेरिकी लोग और अमेरिकी करदाता हमारे कानूनी इमिग्रेशन सिस्टम से लाभ पाएं।' अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि गोल्ड कार्ड योजना के तहत अमेरिका केवल शीर्ष स्तर के असाधारण लोगों को ही अमेरिका आने की अनुमति देगा, जो अमेरिकी लोगों के लिए व्यवसाय और रोजगार पैदा कर सकें।

क्या है ट्रंप का गोल्ड कार्ड?

गोल्ड कार्ड में जांच के बाद नागरिकता पाने का एक संभावित रास्ता भी शामिल है। गोल्ड कार्ड के लिए व्यक्ति को अपना आवेदन पत्र 10 लाख डॉलर के शुल्क के साथ जमा करना होगा, जो नॉन रिफंडेबल होगा। अमेरिका नागरिकता और आव्रजन सेवा संभावित कार्ड धारक की पृष्ठभूमि की जांच के बाद उसे सुविधा प्रदान करेंगी। एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने पर ट्रंप गोल्ड कार्ड सभी 50 राज्यों और क्षेत्रों में उपयोग के लिए उपलब्ध होगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…