क्या है स्टार्टअप महाकुंभ जिसमें आज पीएम मोदी बोलने वाले हैं
Updated on
20-03-2024 01:09 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10.30 बजे स्टार्टअप महाकुंभ में भावी उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित करने वाले हैं। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी। उनका फोकस डीपटेक, एग्रीटेक, बायोटेक, मेडटेक और एआई जैसे उभरते क्षेत्रों को बढ़ावा देने में सरकार के एजेंडे पर हो सकता है। यह आयोजन नीति निर्माताओं खासतौर से डीपीआईआईटी अधिकारियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम की आकांक्षाओं को समझने का अवसर देता है। आइए, यहां जानते हैं कि स्टार्ट महाकुंभ क्या है? इसमें कौन शिरकत कर रहा है? इसके आयोजन के पीछे मंशा क्या है?