आईएमएफ की प्रवक्ता ने स्थिति की साफ
आईएमएफ की प्रवक्ता ने स्पष्ट किया, 'हमारे पास एक कार्यकारी निदेशक मंडल है, जो कार्यकारी निदेशकों से बना है। ये देशों या राष्ट्र समूहों के प्रतिनिधि हैं। यह निश्चित रूप से आईएमएफ कर्मचारियों के काम से अलग है।'कोजैक ने कहा, 'आईएमएफ अगले कुछ सप्ताह में अपने विश्व आर्थिक परिदृश्य को संशोधित करेगा। लेकिन जनवरी तक हमारा ग्रोथ अनुमान 6.5 फीसदी की मध्यम अवधि की वृद्धि के लिए था और यह अक्टूबर की तुलना में थोड़ा ऊपर की ओर संशोधन था। फिर से हम कुछ ही सप्ताह में नवीनतम पूर्वानुमान पेश करेंगे।'
