रानू मंडल को ये क्‍या हो गया? 5 साल बाद इस हाल में मिलीं सिंगर, घर में रेंग रहे कीड़े और न खाना और ना ही कपड़े

Updated on 14-10-2025 01:43 PM
रानू मंडल याद हैं? यह रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का एक गाना गाकर रातोंरात वायरल हो गई थीं। देश के कोन-कोने से लोग रानू मंडल से मिलने और आवाज रिकॉर्ड करने पहुंचने लगे थे। बाद में उन्हें हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया और कई रियलिटी शोज में भी गईं। देखते ही देखते यह सिलेब्रिटी सिंगर बन गई और रातोंरात खूब नाम और शोहरत मिली। पर आज रानू मंडल की हालत ऐसी है कि देखकर दिल पसीज जाएगा। जैसी हालत में और जिस घर में वह अभी रह रही हैं, उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। खाने-पीने तक को भी कुछ नहीं है। और तो और रानू मंडल की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है।

हर किसी को दौलत और शोहरत आसानी से नसीब नहीं होती और जिसे होती है, वो इसे संभाल नहीं पाता। रानू मंडल के साथ भी यही हुआ था। कोलकाता के रानाघाट में रहने वालीं रानू मंडल का गुजारा रेलवे स्टेशन पर गाकर चलता था, पर रातोंरात उन्हें जबरदस्त शोहरत मिली और मैनेजर भी रख लिया था। लेकिन अपने ही बर्ताव के कारण रानू मंडल 'अर्श से फर्श पर' आ गिरी। उस वक्त तो लोगों ने उनकी खूब आलोचना की और खरी-खोटी सुनाई, पर आज हालत देखकर दया आती है।

रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में दिया था मौका, गवाए गाने

रानू मंडल की मधुर आवाज सुनकर पूरा देश फिदा हो गया था। बाद में रानू मंडल को कुछ रियलिटी शोज में भी बुलाया गया। उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाना भी गाया था, जो साल 2020 में आई थी। हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही रानू मंडल का बर्ताव बदल गया। उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वह फैंस पर भड़कतीं और गलत तरीके से पेश आती दिखीं। इस कारण उनकी खूब आलोचना हुई और भद पिटी... और फिर रानू मंडल सबकी नजरों से ओझल हो गईं।

अब 5 साल बाद वापस पुराने हाल में रानू मंडल

अब 5 साल बाद वह कोलकाता के रानाघाट में मिलीं। यूट्यूबर निशू तिवारी वहां रानू मंडल के घर पहुंचीं और उनका हाल दिखाया। पता चला कि रानू मंडल किसी से भी खाली हाथ नहीं मिलतीं। जो भी उनसे खाली हाथ मिलने जाता है, वह उस पर भड़क जाती हैं।

घर में दीवारों पर रेंगते कीड़े, हर तरफ कचरा और टॉयलेट की बदबू

रानू मंडल एकदम बदहाल स्थिति में दिखीं। घर में हर तरफ सामान बिखरा हुआ और कचरा फैला हुआ था। पूरे घर में टॉयलेट की बदबू थी। दीवारों पर कीड़े चल रहे थे। यह भी पता चला कि रानू मंडल की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्हें न तो कुछ याद है और ना ही वह कुछ समझ पाती हैं। यूट्यूबर ने यह भी बताया कि रानू मंडल अपनी कही बात भी 5 मिनट में भूल जाती हैं।

रानू मंडल की मानसिक हालत नहीं ठीक, दूसरों के सहारे जीने को मजबूर

रानू मंडल अजीब सी बात करती हैं। वह कभी कहती हैं कि बहुत पैसे कमाए, कभी कहती हैं कि उनके साथ धोखा हुआ... और फिर वह कभी अचानक हंसने लगती हैं तो कभी गुस्सा हो जाती हैं। रानू मंडल के पास कमाई का कोई जरिया नहीं है और कोई घर-परिवार का सदस्य भी साथ नहीं है। उनका गुजारा अब दूसरों के सहारे चल रहा है। जो लोग रानू मंडल से मिलने आते हैं, वो उनके लिए या तो खाने-पीने का सामान लेकर आते हैं या उन्हें पैसे दे जाते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…