वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान को चौंकाने वाली अफगानिस्तान को ये क्या हुआ? बांग्लादेश ने सरेआम किया बेइज्जत

Updated on 06-10-2025 12:50 PM
एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। शारजाह में खेले गए तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।नबांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

तीसरे मैच में भी अफगानिस्तान की हार

अफगानिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बना सकी। दरवेश अब्दुल रसूली ने 29 गेंद पर 32 रन बनाए। वह शीर्ष स्कोरर रहे। सेदिकुल्लाह अटल ने 28 और मुजीब उर रहमान ने 23 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफूद्दीन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। नसूम अहमद और तंजीम हसन साकिब ने 2-2 विकेट लिए। शोरिफूल इस्लाम और रिशाद हुसैन ने 1-1 विकेट लिए।
बांग्लादेश ने सैफ हसन के 38 गेंद पर 7 छक्के और 2 चौके की मदद से बनाए नाबाद 64 रन की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। तंजीद हसन ने 33 रन बनाए। बल्लेबाजी की तरह अफगानिस्तान की गेंदबाजी भी साधारण रही। मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए। राशिद खान ने 4 ओवर में 13 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले सके। ओमरजाई ने 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिए

एशिया कप में भी था खराब प्रदर्शन

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया की तेजी से उभरती हुई टीमों में सबसे मजबूत टीम मानी जाती रही है। वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया था। अफगान टीम ने विश्व विजेता टीमों को हराया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें भी शामिल हैं। एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान को फाइनल का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ये टीम सुपर 4 में भी नहीं पहुंच सकी। अफगानिस्तान को अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। उसके प्रदर्शन में गिरावट विश्व क्रिकेट के लिए हानि की तरह है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…