'स्‍टील किंग' के नाम से जो पूरी दुनिया में मशहूर, उनकी बेटी क्‍या करती है? हैरत में डाल देगी हैसियत

Updated on 27-04-2024 12:24 PM
नई दिल्‍ली: कई भारतीय अरबपति अपने परिवार के सदस्यों की मदद से अपने कारोबारी साम्राज्य को चलाते हैं। उन्होंने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने बच्चों को कंपनियों में लगाया है। ऐसे ही बच्‍चों में वनिशा मित्तल भाटिया भी हैं। वह स्‍टील किंग के नाम से मशहूर अरबपति भारतीय उद्योगति लक्ष्मी मित्तल की बेटी हैं। उनकी कंपनी आर्सेलर मित्‍तल उत्पादन के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी स्टील और खनन कंपनी है। लक्ष्‍मी मित्‍तल आर्सेलर मित्तल के एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन हैं। कंपनी का मुख्यालय लक्जमबर्ग में है। यह कंपनी लगभग 68 अरब डॉलर के रेवेन्‍यू वाली है।

वनिशा आर्सेलर मित्तल में नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्‍टर के रूप में काम करती हैं। उनके भाई आदित्य मित्तल भी कंपनी में काम करते हैं। वह आर्सेलर मित्तल में सीईओ और डायरेक्‍टर हैं। वनिशा 2011 से एपेरम में भी काम कर रही हैं। वहां वह चीफ स्‍ट्रैटेजी ऑफिसर हैं। उनके पास यूरोपियन बिजनेस स्कूल से BSc की डिग्री है।

क‍िसके साथ हुई है शादी?

41 साल की वनिशा की अमित भाटिया के साथ शादी हुई है। अमित भाटिया ब्रिटिश-भारतीय मूल के व्यवसायी हैं। इस जोड़े की साल 2004 में शादी हुई थी। इस शादी में लक्ष्‍मी मित्‍तल ने करीब 5.5 करोड़ डॉलर खर्च किए थे। जून 2004 में वनिशा को एलएनएम होल्डिंग्स में निदेशक मंडल में शामिल होने के लिए चुना गया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…