गजब बॉलर है...! दुनिया को मिल गया नया जेम्स एंडरसन, एक ही ओवर में 3 विकेट झटककर दिन में दिखा दिए तारे!

Updated on 11-07-2024 05:18 PM
लंदन: एक ओर दुनिया के महानतम तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक ओर अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं, जबकि दूसरी ओर एक पेसर ने इंग्लैंड के लिए विध्वंसक डेब्यू किया है। उसने पहली ही पारी में 7 विकेट झटकते हुए जिमी के आखिरी टेस्ट की चमक चुरा ली। इस गेंदबाज का नाम है गस एटकिंसन और उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार टेस्ट डेब्यू किया। लंदन में जन्मे इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले टेस्ट में ही शानदार गेंदबाजी की और 7 विकेट चटकाए।

जेम्स एंडरसन के आखिरी मैच में किया डेब्यू और छा गया
बादल छाए रहने के कारण इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिमी एंडरसन के आखिरी टेस्ट में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने सतर्क शुरुआत की। बेन स्टोक्स और उनकी टीम को साझेदारी तोड़ने के लिए कुछ खास करने की जरूरत थी और यह डेब्यू करने वाले एटकिंसन थे, जिन्होंने लगातार दो विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…